अमृतपाल के 9 साथियों के हथियारों के लाइसेंस रद्द : 20 मार्च के बाद और सख्ती संभव

by

अमृतसर :अजनाला थाने पर हमला करने वालों की अगुवाई कर रहे खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के जत्थेदार अमृतपाल के 9 साथियों के हथियारों के लाइसेंस पुलिस ने रद्द कर दिए हैं। पंजाब पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अमृतपाल के कुल 10 समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इनमें से 9 के आर्म्स लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं जबकि 10वें साथी का लाइसेंस जम्मू-कश्मीर से बना है। पंजाब पुलिस ने उसका लाइसेंस रद्द करने के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस को लिख दिया है। पंजाब पुलिस के अफसर इस कार्रवाई के बारे में ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
पंजाब पुलिस अमृतपाल के इन 9 समर्थकों के खिलाफ और कार्रवाई भी करेगी मगर वह 20 मार्च के बाद होगी। अमृतसर में 15 से 17 मार्च तक एजुकेशन और 19-20 मार्च को लेबर सब्जेक्ट पर G20 देशों के प्रतिनिधि जमा होंगे। पंजाब सरकार उससे पहले अमृतपाल के समर्थकों पर सख्त एक्शन लेने से बच रही है ताकि किसी तरह का विवाद खड़ा न हो। 20 मार्च को सम्मेलन खत्म होने के बाद अमृतपाल के समर्थकों पर शिकंजा कसा जा सकता है।
जिन 9 के रद्द हुए लाइसेंस :
पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के जिन 9 साथियों के आर्म्स लाइसेंस रद्द किए हैं उनमें अमृतसर का हरजीत सिंह व बलजिंदर सिंह, कोटकपूरा का राम सिंह बराड़, मोगा का गुरमत सिंह, संगरूर का अवतार सिंह, तरनतारन का वरिंदर सिंह व अमृतपाल, पटियाला का हरप्रीत देवगन और फरीदकोट का गुरभेज सिंह शामिल है। तरनतारन के तलविंदर सिंह का लाइसेंस जम्मू-कश्मीर से बना है इसलिए उस पर रिव्यू करने के लिए संबंधित स्टेट को लिखा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की शहादत पर उसके घर पहुँच कर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गहरा किया दुख व्यक्त

मुकेरियां: समाज विरोधी तत्वों का मुकाबला करते हुए ड्यूटी के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले पंजाब पुलिस के कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की शहादत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गहरा दुख व्यक्त...
article-image
पंजाब

20वां राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामैंट 9 फरवरी को, तैयारियां पूरी

गढ़शंकर। उलंपीयन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 20वां राज्य स्तरीय टूर्नामैंट खालसा कालेज के फुटबाल स्टेडियम में 9 फरवरी 2023 को करवाया जाएगा। इस संबंध में क्लब के वाईस प्रधान रिटा....
article-image
पंजाब

District Vaccination Officer Dr. Seema

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/July 8 :  Following directions from Civil Surgeon Hoshiarpur Dr. Mandeep Kamal, District Vaccination Officer Dr. Seema Garg conducted a comprehensive inspection of the Community Health Centre (CHC) Bhunga. During the visit,...
article-image
पंजाब

घर लौट रहा था युवक : बदमाशों ने सरेआम गोलियां मारकर हत्या

अमृतसर : जंडियाला गुरु के अधिकार इलाके में पड़ने वाले गांव जब्बोवाल में बीती देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की...
Translate »
error: Content is protected !!