अमृतपाल सिंह के नोमिनेशन को EC ने स्वीकार

by

खडूर साहिब : खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के नोमिनेशन को EC ने स्वीकार कर लिया है। अमृतपाल सिंह खडूर साहिब  लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाला है।   अमृतपाल सिंह की मां ने दी थी जानकारी। बलविंदर कौर ने कहा था कि लोगों के दबाव के बाद अमृतपाल सिंह ने अनुरोध स्वीकार कर लिया है। उसने जेल में बंद लोगों को ध्यान में रखते हुए इसे स्वीकार किया। वह खडूर साहिब लोकसभा सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेगा।

इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की जेल में बंद कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह के अधिवक्ता ने दावा किया था कि वह पंजाब की खडूर साहिब सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ेगा। अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कहा था कि अमृतपाल सिंह ने शुरुआत में राजनीति में आने को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाई कोर्ट ने पंजाब के इस गांव में रोकी पंचायत चुनाव प्रक्रिया

चंडीगढ़।  पंजाब में होने वाले पंचायत चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट  द्वारा मोगा तहसील धर्मकोट में पड़ते गांव किशनपुरा कलां में चुनाव प्रक्रिया...
article-image
पंजाब

राज्य में पिछले सप्ताह में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 302 नशा-तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार कर 34 वाणिज्यिक सहित 221 एफआईआर दर्ज : आईजी हैडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल

चंडीगढ़, 12 दिसंबर : पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों तथा सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए पिछले सप्ताह राज्य में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 302 नशा-तस्करों/सप्लायरों को गिरफ़्तार कर 34 वाणिज्यिक सहित 221...
article-image
पंजाब

डॉ. अंबेडकर जयंती को समर्पित रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्र

गढ़शंकर  :  जिला रेडक्रॉस सोसायटी के नेतृत्व में तथा भाई घनैया जी चैरिटेबल ब्लड बैंक होशियारपुर के तकनीकी सहयोग से डॉ. भीम राव अंबेडकर के जन्मदिवस को समर्पित दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर प्रीमियम क्लब...
Translate »
error: Content is protected !!