अमेरिका का गुरूर टूटा : 500 अरब के समुद्री किले को 73 करोड़ की पनडुब्बी ने ढहाया,

by

अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर्स का नाम आते ही एक से बढ़कर एक विशालकाय जंगी बेड़े आंखों के आगे नाच जाते हैं. ऐसे-ऐसे शानदार और एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर, जिन्हें देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये पानी पर तैरते हुए ऐसे अभेद्य किले हैं, जो दुश्मन के हौसले पस्त कर दें ।

सोचिए अगर ऐसे किसी किले को एक छोटी सी पनडुब्बी ठिकाने लगा दे, तो आप यकीन नहीं कर पाएंगे. हालांकि ऐसा हुआ और ऐसे देश की पनडुब्बी ने अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर को लगभग डुबो ही दिया था, जिसकी सेना दुनिया की नंबर वन सेना के सामने टिकती ही नहीं।

उत्तरी अटलांटिक में हुए NATO के एक नौसैनिक अभ्यास के दौरान ये दिलचस्प घटना सामने आई, जब कनाडा की एक पनडुब्बी ने अभ्यास के दौरान अमेरिकी विमानवाहक पोत को डुबो दिया. अभ्यास में अमेरिकी नौसेना का विशाल कैरियर स्ट्राइक ग्रुप समुद्र में आगे बढ़ रहा था. इस बेड़े के बीचों-बीच यूएसएस ड्विलाइट डी. आइजनहॉवर ( USS Dwight D. Eisenhower) मौजूद था, जिसकी कीमत करीब 5.5 अरब डॉलर (₹ 505,504,978,000) बताई जाती है. इस विशालकाय जहाज की दुश्मन बनी महज 80 मिलियन डॉलर में बनी हुई एक पनडुब्बी, जो डीजल से चलती है।

कैसे विशालकाय एयरक्राफ्ट को पिद्दी सी पनडुब्बी ने डुबोया?

  1. इस तरह के कैरियर के साथ कई सुरक्षा जहाज, हेलीकॉप्टर और निगरानी विमान चलते हैं, जो पनडुब्बियों और मिसाइलों से सुरक्षा देते हैं । लेकिन अभ्यास के दौरान रॉयल कनेडियन नेवी की एक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी चुपचाप पानी के नीचे से इस सुरक्षा घेरे में घुसने में सफल हो गई।
  2. यूएसएस ड्विलाइट डी. आइजनहॉवर 5.5 अरब डॉलर (₹ 505,504,978,000) का विमान है, इस पनडुब्बी की लागत करीब 80 मिलियन डॉलर (₹ 73,49,00,000) थी, जो विमानवाहक पोत की कीमत से बहुत कम थी।
  3. पनडुब्बी डीजल-इलेक्ट्रिक सिस्टम से चलती थी. जब यह बैटरी मोड पर चलती है तो बहुत कम आवाज पैदा करती है, जिससे इसे सोनार से पकड़ना मुश्किल हो जाता है. इसी वजह से यह धीरे-धीरे कैरियर ग्रुप के करीब पहुंच गई और समुद्र की प्राकृतिक आवाजों में छिपी रही।
  4. नौसैनिक अभ्यास में असली हथियारों की जगह सिमुलेशन नियम लागू होते हैं. जब पनडुब्बी उस दूरी और कोण तक पहुंच गई जहां से वह टॉरपीडो से हमला कर सकती थी, तो अभ्यास के नियमों के अनुसार उसे सफल हमला माना गया।
  5. इस तरह अभ्यास के परिणाम में बताया गया कि कनाडा की पनडुब्बी ने अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस ड्विलाइट डी. आइजनहॉवर को डुबो दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख आश्रय ने बदली अविनाश की जिंदगी……मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल से मिला सहारा : मोबाइल रिपेयरिंग व्यवसाय से आत्मनिर्भर बना ऊना का युवा

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 जुलाई. ऊना जिले के बहडाला गांव के 26 वर्षीय अविनाश की जिंदगी कभी गहरे संघर्षों से घिरी हुई थी। बचपन में ही माता-पिता का साया उठ जाने के बाद उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सचिव ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा : मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूकता गतिविधियों पर करें फोकस – मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना

ऊना, 26 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने ऊना जिले में लोकसभा चुनाव तथा 2 विधानसभा उपचुनावों में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए कारगर योजना बनाने तथा उसे सटीकता से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध प्रशिक्षण के लिए उपायुक्त ने किया रवाना

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 अक्तूबर। युवा आपदा मित्र स्कीम के तहत आज उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ऊना की 50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध जिला कांगड़ा स्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन : उपायुक्त ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

एएम नाथ। बिलासपुर, 06 मार्च: 17 मार्च से 23 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मेले के सफल...
Translate »
error: Content is protected !!