अमेरिका से डिपोर्ट किए लोगों के मामले में पुलिस का एक्शन

by
चंडीगढ़। अमेरिका से डिपोर्ट किए पंजाब के लोगों के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।
इस मामले की अब पुलिस जांच करेगी। इसके लिए डीजीपी गौरव यादव ने चार मेंबरी कमेटी बनाई है। कमेटी की अध्यक्षता एडीजीपी एनआरआई परवीन सिन्हा करेंगे, जबकि एडीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी शिव वर्मा, आईजीपी/प्रोविजनिंग •ाूपिंदर सिंह व डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं। यह कमेटी गहराई से जांच करेगी।
अवैध मानव तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने इस कमेटी को अधिकार दिया है कि वह इस मामले की जांच के लिए किसी भ्भी और अधिकारी को शामिल कर सकती है। यह कमेटी एसएसपी व पुलिस कमिश्नरों के साथ तालमेल बनाकर रखेगी। वहीं, सभी अधिकारियों को कमेटी को जरूरी सहायता व बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के आदेश दिए गए हैं।
31 लोगों को किया गया डिपोर्ट
अमेरिका मे अवैध तरीके से पहुंचे पंजाब के 31 लोगों को अभी तक डिपोर्ट किया। इसमें अधिकतर केसों में यह बात सामने आई है कि डंकी रूट से उन्हें यूएस भेजा गया था। इसके बदले प्रति व्यक्ति 40 से 50 लाख रुपए एजेंटों ने वसूले थे। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि उन्हें एजेंटों ने कहा था कि लीगल तरीके से भेजे रहे हैं, लेकिन बाद में डंकी रूट से भेजा गया। ऐसे में अब जहां से भी पुलिस को शिकायत आ रही है। वहां पर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह एक केस अमृतसर में दर्ज हुआ है। साथ ही इमिग्रेशन एजेंट का दफ्तर सील कर दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

SHO और उसके साथी को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो  ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान कपूरथला जिले के फगवाड़ा सिटी पुलिस स्टेशन में एसएचओ के पद पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार को उसके...
article-image
पंजाब

तेजधार हथियार से 16 साल की नाबालिग बेटी को पिता ने काट डाला : शव को अपने मोटरसाइकिल से बांध कर पूरे गांव में घुमाया

अमृतसर :  पिता ने तेजधार हथियार से 16 साल की नाबालिग बेटी को काट डाला और फिर उसके शव को अपने मोटरसाइकिल से बांध कर पूरे गांव में घुमाया। कई लोगों ने उसे देखा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 के रेफरल ड्रॉ के परिणाम घोषित : पहला पुरस्कार इलैक्ट्रिक स्कूटर या 60 हजार रुपये (टिकट नं 20820)

रोहित राणा।  ऊना, 30 नवम्बर। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 के दौरान आयोजित रेफरल ड्रॉ के नतीजे आज शनिवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू की उपस्थिति में घोषित किए गए। एसडीएम...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं की छात्राओं के घटनाक्रम पर डीटीएफ का कड़ा विरोध

आरोपी व्यक्तियों को सजा दिए जाने की मांग गढ़शंकर : डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं की छात्राओं की वीडियो वायरल करने के घटनाक्रम की सख्त निंदा की है। डीटीएफ के प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!