अमेरिका से डिपोर्ट हुआ भारतीय छात्र, एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर गया दबाया

by

नई दिल्ली । भारतीय छात्र को अमेरिका के न्यूर्क एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर दबाया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुनाल जैन ने साझा किया, जिन्होंने इस घटना पर गहरा दुःख और आक्रोश व्यक्त किया है।

कुनाल जैन, जो HealthBots AI के अध्यक्ष हैं, ने इस घटना को ‘मानव त्रासदी’ बताया. उन्होंने लिखा, ‘मैंने न्यूर्क एयरपोर्ट पर एक युवा भारतीय छात्र को डिपोर्ट होते देखा-हथकड़ी में, रोते हुए, जैसे कोई अपराधी हो. वह सपने लेकर आया था, नुकसान करने नहीं।

भारतीय दूतावास से मदद की अपील  : जैन ने भारतीय दूतावास से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील करते हुए कहा कि ऐसे छात्रों की मदद की जानी चाहिए जिन्हें बिना उचित कारण बताए वापस भेजा जा रहा है. कुनाल जैन के अनुसार, छात्र हरियाणवी भाषा बोलता प्रतीत हो रहा था. उन्होंने यह भी दावा किया कि हाल के दिनों में ऐसे कई भारतीय छात्रों को इसी तरह डिपोर्ट किया गया है।

उन्होंने बताया कि, ‘ये बच्चे सुबह वीजा लेकर उड़ान भरते हैं, लेकिन जब वह इमिग्रेशन अधिकारियों को अपनी यात्रा का कारण ठीक से नहीं समझा पाते, तो शाम को उन्हें अपराधियों की तरह हथकड़ी पहनाकर वापस भेज दिया जाता है. हर दिन 3-4 ऐसे मामले हो रहे हैं।

PAPD की भूमिका

वीडियो में एक अधिकारी को ‘Port Authority Police’ की टोपी पहने देखा गया है. यह एजेंसी न्यू यॉर्क और न्यू जर्सी के ट्रांजिट सिस्टम की सुरक्षा में तैनात है और अमेरिका की सबसे बड़ी ट्रांजिट पुलिस फोर्स मानी जाती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Flagged Off

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.10 : Member of Parliament from Hoshiarpur, Dr. Raj Kumar flagged off a special bus carrying pilgrims from village Sahri of Chabbewal Assembly constituency to Sri Amritsar Sahib. The initiative aims to facilitate...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की युवती की मौत : दोस्त के साथ कुल्लू घूमने गई थी आई : युवती के दोस्त के बयान दर्ज, पुलिस मामले की जांच कर रही

भुंतर  :  भुंतर के पीपलागे में किराये के कमरे में रह रही पंजाब की युवती की मौत हो गई है। 22 वर्षीय युवती 23 दिसंबर को एक दोस्त के साथ घूमने आई थी। नेरचौक...
article-image
पंजाब

नाबालिग ने कार में पड़ा बैग चुरा लिया : बैग में करीब 2.5 लाख की नकदी और वीजा लगे 6 पासपोर्ट थे

जालंधर। पठानकोट चौक के पास वीरवार देर रात एक नाबालिग ने कार में पड़ा बैग चुरा लिया। बैग में करीब ढाई लाख की नकदी और वीजा लगे 6 पासपोर्ट रखे थे। पुलिस को दी...
article-image
पंजाब

भाजपा टिकटें बड़े चिहरों की जगह हर हलके के कार्याकर्ताओं की भावनाओं के मुताविक और जनाधार वाले कार्याकर्ताओं को देगी: अश्वनी शर्मा

केजरीवाल बताए दिल्ली में कि कितने स्कूलों में प्रिसीपल व वाईस प्रिसीपल के पद भरे हुए। गढ़शंकर। भाजपा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 117 सीटों पर तैयारी कर रही है और भाजपा घोषणा पत्र...
Translate »
error: Content is protected !!