अरविंद केजरीवाल के सामने नई दिल्ली से उनकी हार पर क्या बोले सौरभ भारद्वाज

by
विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के करीब डेढ़ महीने बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली में किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी मुख्यालय में आयोजित ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल के सामने दिल्ली के नए प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज नई दिल्ली सीट के चुनाव परिणाम का भी जिक्र किया।
गौरतलब है कि इस सीट पर केजरीवाल को भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने मात दी जो अब पीडब्ल्यूडी मंत्री हैं।
सौरभ भारद्वाज ने नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल की हार की तुलना महाभारत में अभिमन्यु के वध से की। सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘जिस तरह से अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली का चुनाव हुआ है। मैं तो जब सुनता हूं मुझे ऐसा लगता है कि जैसे चक्रव्यू के अंदर अभिमन्यु को घेरकर छल-कपट के साथ वध किया गया था, वैसे ही हमारे केजरीवाल जी को नई दिल्ली में घेरा गया। यह सबने देखा है। यह पूरी दुनिया ने देखा है।’
सौरभ भारद्वाज ने मुस्कुराहट के साथ कहा कि केजरीवाल की किस्मत ऐसी ही है, वह कभी नीचे जाते हैं और कभी ऊपर। हम सब की किस्मत इनके साथ है। ये जितना नीचे जाते हैं, बॉल को नीचे मारो तो वह उतनी ऊपर जाती है, मेरा तजुर्बा है कि अरविंद जी जब जब नीचे गए हैं ये दोगुनी स्पीड से ऊपर गए हैं। पूरी पार्टी और एक-एक कार्यकर्ता की किस्मत इनके साथ जुड़ी है। हमें तो ज्योतिषी के पास जाने की जरूरत नहीं, सर की ही किस्मत दिखवा दो। मेरी पत्नी ने ज्योतिषी से तो पूछा तो उसने कहा कि आपके पार्टी के हर आदमी की एक ही जैसी किस्मत चल रही है।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जब ‘आप’ की सरकार बनी थी तो लोगों को चेहरों पर खुशी नजर आती थी, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद लोग खुश नहीं हैं। हमारे हारे हुए विधायक जहां जाते हैं वहां लोग पकड़कर खड़े हो जाते हैं गले लगकर रोने लगते हैं। आप कैसे हार गए हमने तो वोट दिया था। यह हमारी बहुत बड़ी जीत है कि हमारी हार का चर्चा उनकी जीत से ज्यादा है। पुलिस का इस्तेमाल, चुनाव आयोग का इस्तेमाल, पैसे का इस्तेमाल, प्रशासन का इस्तेमाल, गुंडागर्दी का इस्तेमाल, सब करके भी यदि आप मान लें कि रिजल्ट सही भी है तो आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच दो फीसदी वोट शेयर का ही फर्क है। 10 साल की सरकार, हर तरीके का हथकंडा अपनाने के बाद सिर्फ 2 फीसदी का फर्क है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

नहीं की एक-दूसरे से बात : एक मंच पर आए नायब सिंह सैनी और भगवंत मान

चंडीगढ़ । पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के मुद्दे पर चल रहे विवाद के बीच शनिवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राजधानी चंडीगढ़ में एक मंच पर नजर आए। इस दौरान दोनों राज्यों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में भूस्खलन : एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 7 की मौत, मलबे के नीचे से काफी देर तक लोगों की चीख-पुकार देती रही सुनाई

एएम नाथ।  सुंदरनगर : मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में देर शाम हुए भीषण भूस्खलन ने कहर बरपाया। जंगम बाग बीबीएमबी कॉलोनी में हुए इस हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत...
article-image
पंजाब

पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को शहादत दिवस पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष कटारिया ने पुष्प अर्पित किए गए

गढ़शंकर – भारत के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय श्री राजीव गांधी को उनकी शहादत की वर्षगांठ के अवसर पर याद किया गया। इस समारोह को संबोधित करते हुए गढ़शंकर युवा...
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर से अस्पताल कर्मचारी की बाईक चोरी

गढ़शंकर : सिविल अस्पताल गढ़शंकर में अस्पताल के कर्मी का अज्ञात चोर बाईक चोरी कर ले गया । जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस को सतपाल पुत्र ज्वाला राम निवासी सदरपुर ने शिकायत दी कि आज...
Translate »
error: Content is protected !!