अर्की में भीषण अग्निकांड में बच्चे की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

by

अंगीठी को घर के भीतर ले जाने के बाद आग भड़कने की आशंका

एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में देर रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। इस दर्दनाक हादसे में नेपाली मूल का एक परिवार आग की चपेट में आ गया। घटना स्थल से सात साल के एक बच्चे का शव बरामद किया गया है, जबकि मलबे में अभी भी आठ से नौ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार द्वारा जलती हुई अंगीठी को घर के भीतर ले जाने के बाद आग भड़कने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इसके बाद घर में रखे छह से सात गैस सिलिंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयावह थी कि आसपास की दुकानों और मकानों तक लपटें पहुंच गईं।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह हादसा रात करीब दो से तीन बजे के बीच हुआ, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। अचानक लगी आग और सिलिंडर विस्फोटों की आवाज से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

976 लोगों ने प्राप्त की जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों से सीधा संवाद कर निपटाई समस्याएं  ग्राम पंचायत हरिपुर में आयोजित हुआ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम  

एएम नाथ। चंबा, 21 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज चंबा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरिपुर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के अधिसूचित किये पांच पद : आयुष विभाग ने भूतपूर्व सैनिक श्रेणी आश्रित वर्ग से

बैच आधार पर भरे जाने हैं ये पद, पात्र उम्मीदवार 5 मार्च से पहले रोजगार कार्यालय में करवाएं नाम दर्ज जोगिन्दर नगर, 15 फरवरी: निदेशक आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश ने भूतपूर्व सैनिक श्रेणी आश्रित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी बिलासपुर ने होनहार किक बाॅक्सिंग अखिल कुमार खिलाड़ी को दी आर्थिक सहायता : अखिल कुमार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई बार जीत चुके मेडल

रोहित भदसाली।  बिलासपुर 11 सितम्बर :  उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने जिला बिलासपुर कंदरौर के गांव निचली भटेड़ से सम्बंध रखने वाले नौजवान किक बाॅक्सिंग खिलाड़ी अखिल कुमार ठाकुर को कंबोडिया में होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वाइल्ड फ्लावर होटल पर होगा हिमाचल सरकार का अधिकार :हाईकोर्ट ने ओबेरॉय ग्रुप की रिव्यू पिटीशन की खारिज, 2 महीने में देना होगा कब्जा

एएम नाथ। शिमला: शिमला स्थित फाइव स्टार होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल राज्य सरकार को लंबी अदालती लड़ाई के बाद मिलने जा रहा है। ओबेरॉय ग्रुप के पास छराबड़ा में बने इस होटल का कब्जा...
Translate »
error: Content is protected !!