अर्जुन सिंह को अध्यक्ष तथा वजीरु राम को संघ के उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

by

दि चंबा जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चंबा : दि चंबा जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड के नव निर्वाचित निदेशक मंडल की बैठक का आयोजन आज संघ के कार्यालय (माई बाग) में किया गया। बैठक में निदेशक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान अर्जुन सिंह को सर्वसम्मति से दि चंबा जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड का अध्यक्ष चुना गया। वहीं वजीरु राम को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अंकेक्षण अधिकारी सहकारी सभाएं राजेश कुमार ने की। इस दौरान सदस्य निदेशक मंडल के रूप में भरमौर-होली जोन से मुंशी राम, सलुणी जोन से प्यार चंद ,भटियात जोन से रवि सिंह, तीसा जोन से अशोक कुमार तथा पुखरी जोन से सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे ।
नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संघ के हित में पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाया। बैठक का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बांके बिहारी होंडा घालूवाल के बाद बसाल में खोली ब्रांच : ग्राहकों को अच्छी गाड़ियां कम ईएमआई पर दिलवाएंगे

ऊना : बांके बिहारी होंडा घालूवाल में ग्राहकों की मांग पर अब आपनी एक ओर ब्रांच को बसाल गांव में अंब रोड पर खोल दी है। इस ब्रांच के शुभारंभ दौरान हवन व पूजा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिटायर्ड जज ने की खुदकुशी – सुसाइड नोट बरामद – वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कुरुक्षेत्र में एक रिटायर्ड जज ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जज का शव शाहबाद मारकंडा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के बगल में पड़ा हुआ मिला है। सूचना मिलने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुंता छिंज मेले में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की शिरकत ….नवीश कुमार की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चम्बा (सिहुंता) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिहुंता में छिंज मेला कमेटी सिहुंता द्वारा 11 जून को आयोजित पारंपरिक छिंज मेले में बतौर मुख्य...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तेज रफतार टिप्पर दुकानों में घुसा और तीन दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रसत : दुकानों मे पड़ी सब्जियां फल और ऐसी व फ्रीजर भी टूट गए

गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा झुगियां में सुवह करीव साढ़े तीन वजे एक तेज रफतार टिप्पर दुकानों में घुस गया और तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। देर शाम तक टिप्पर उकत...
Translate »
error: Content is protected !!