अर्श डाला पर बड़ा खुलासा : रखता है कई हाईटेक हथियार, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

by

भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. कनाडा में अर्श डाला के पास से कई हाइटेक हथियार बरामद कनाडा पुलिस ने किए बरामद किए हैं. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI खलिस्तानी आतंकियों को हथियार भेज रही है. कनाडा में 28 अक्टूबर की रात अर्श डाला को गोली लगी थी. उसे दाहिने हाथ में गोली लगी थी.

अर्श डाला और उसका एक साथी गुरजंत सिंह एक कार में मिल्टन इलाके से गुजर रहे थे. उसी दौरान उसकी कार में रखे हथियार से एक्सिडेंटल फायर हो जाता है, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो जाता है. इसके बाद फिर अर्श डाला और गुरुचरण इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं. अस्पताल प्रशासन ने गन शॉट से इंजरी की जानकारी पुलिस को दे दी.

गैराज से मिले हथियार :   डाला ने एक फर्जी कहानी बनाते हुए बताया कि उस पर एक कार में आए हमलावरों ने हमला किया है. पुलिस अस्पताल पर पहुंचती है और डाला से बात करने के बाद उसकी गाड़ी की तलाशी लेती है. इसके बाद पुलिस घटना के बाद गाड़ी का रूट चेक करती है. गाड़ी वारदात के एक घर में पाई जाती है. उस घर के गैराज से पुलिस को कई प्रतिबंधित हथियार और कारतूस मिले हैं. जांच में पता चला कि ये हथियार अर्श डाला के हैं. इस मामले में आज डाला कि जमानत पर सुनवाई होनी है.

पत्नी के साथ रहता था अर्श डाला :   भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को सूत्रों के जरिए पता चला है कि अर्श डाला कनाडा में अपने परिवार के साथ रह रहा था. उसके साथ उसकी पत्नी भी रहती थी. ये खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का काफी करीबी माना जाता था. अर्श डाला काफी समय से कनाडा में रह रहा. गृह मंत्रालय की ओर से उसे जनवरी 2023 में आतंकवादी की लिस्ट में डाला गया था. अर्श डाला पंजाब के मोगा का रहने वाला है. 27 और 28 अक्टूबर को कनाडा में एक शूटआउट की घटना हुई थी. इसमें अर्श डाला की मौजूदगी बताई जा रही है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देंगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बीसीए और बी.काम. तीसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार

गढ़शंकर, 5 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीसी और बी.सी. और बी.काम तीसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना एडमिट कार्ड के भर्ती रैली में नहीं मिलेगा प्रवेश, सभी मूल दस्तावेजों के साथ अब सुबह छह बजे पहुंचना होगा पड्डल ग्राउंड – भर्ती निदेशक कर्नल डी.एस. सामंत

मंडी, 11 दिसम्बर :  भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डी.एस. सामंत ने बताया कि मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला के युवाओं के लिए 20 दिसंबर से 26 दिसम्बर तक मंडी के पड्डल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

RSS को आत्मचिंतन करना चाहिए कि क्या उसे ‘हाइब्रिड’ BJP मंजूर : उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली :  शिवसेना(यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन इसलिए तोड़ दिया कि वह उसके हिंदुत्व के संस्करण से सहमत नहीं थे। ठाकरे ने राष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!