अलिफ लैला क्लब के बाहर फिर चली गोलियां, युवती घायल : पुलिस ने फिरोजपुर निवासी तीन युवकों को किया गिरफ्तार

by

पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला नाइट क्लब के बाहर शनिवार-रविवार देर रात करीब 2:30 बजे फायरिंग की घटना सामने आई। गोलीबारी में एक 22 वर्षीय युवती घायल हो गई। गोली युवती की कमर को छूकर निकल गई। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के फिरोजपुर निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

बाउंसरों से विवाद के बाद फायरिंग

पुलिस के अनुसार, कुछ युवक देर रात क्लब में पहुंचे थे। वहां उनकी बाउंसरों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद एक युवक ने अपनी गाड़ी से पिस्टल निकाली और फायरिंग कर दी।

इसी दौरान वहां मौजूद 22 वर्षीय युवती गोली की चपेट में आ गई। गोली उसकी कमर को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गई।

अस्पताल पहुंचाया, पुलिस जांच में जुटी

घायल युवती को तत्काल सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवती के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई के साथ घटना के पूरे घटनाक्रम और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4161 मास्टर काडर अध्यापक यूनियन द्वारा बदलियों संबंधी बैठक 

गढ़शंकर, 15 मार्च : 4161 मास्टर काडर अध्यापक यूनियन के सदस्यों के बदलियों को लेकर मीटिंग गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। मीटिंग में सरकार से मांग की गई की नए सैशन दौरान आम बदलियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ABVP के गौरव वीर सोहल बने अध्यक्ष : गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत की हासिल

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में एबीवीपी की ओर से जीत दर्ज कर ली गई है। पहली बार एबीवीपी से गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत हासिल की है। वहीं, वाइस...
article-image
पंजाब

गाड़ी पेड़ से टकराकर हुई चकनाचूर चालक बाल-बाल बचा, मामूली घायल

गढ़शंकर। होशियारपुर रोड पर गढ़शंकर के नजदीकी गांव गोलिया के नजदीक एक महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी नंबर पीबी 06 ऐडी 8918 एक पेड़ से टकराने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के एयर बैग...
article-image
पंजाब

Bram Shankar Jimpa: Government Schools

Hoshiarpur/July 23/Daljeet Ajnoha : Taking forward the Punjab Government’s “Education Revolution” campaign, MLA Bram Shankar Jimpa today distributed school bags to students of classes XI and XII at Government Senior Secondary School, Piplanwalah. Speaking...
Translate »
error: Content is protected !!