अलीपुर में 30 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

by

मरीजों की आंखों की जांच व उपचार के साथ दवाइयां, चश्मे और लेंस भी निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे

गढ़शंकर, 28 अक्टूबर। गढ़शंकर के गांव अलीपुर में 30 अक्टूबर को आंखों की जांच और उपचार के लिए निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी हरभजन सिंह अमेरिका के सहयोग से प्रतिष्ठित समाजसेवी संगठन यूनाइटेड सिख मिशन और गांववासियों के सहयोग से यह शिविर लगाया जा रहा है।

शिविर के आयोजक बलवीर सिंह ढेसी, समाजसेवी दलजीत सिंह बैंस खुर्दा और बलजीत सिंह बोबी ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यूनाइटेड सिख मिशन की ओर से ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि शिविर में मरीजों की आंखों की जांच और उपचार किया जाएगा। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां, चश्मे और लेंस उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर आंखों की जांच करवाएं और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एकल नारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : DC जतिन लाल

ऊना, 29 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने एकल नारियों के कल्याण के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे इन महिलाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों का प्राथमिकता...
article-image
पंजाब

72nd Annual Annual Mela at

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/July 27 :  The 72nd annual Mela at the ancient Maa Durga Mandir in village Bham is being organised from July 29–31 under the leadership of the Mandir Mukh sevadar, Behan Vinod...
article-image
पंजाब

पटवारी कलम छोड़ हड़ताल पर : डीसी ने अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को काम सौंपा

लुधियाना : पंजाब भर में पटवारियों द्वारा की जा रही कलम छोड़ हड़ताल के चलते लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर की ओर से एक अधिसूचना जारी की...
Translate »
error: Content is protected !!