अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे जयराम ठाकुर, आयोजकों को दी शुभकामनाएं

by

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गंज बाजार स्थित राम मंदिर में शिमला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण देखने लायक है। पिछली बार भारतीय जनता पार्टी अल्पमत से सरकार बनाने से चूक गई इस बार अल्पसंख्यक मोर्चा उस कमी को पूरा करेगा और भारतीय जनता पार्टी की जीत मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर संगठन को और मज़बूत करने, पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने, अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी को और सशक्त बनाने तथा जनहित के कार्यों में संगठन की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका यह जज़्बा संगठन को नई ऊँचाइयों तक लेकर जाएगा और जनता की सेवा के संकल्प को वास्तविक रूप देगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉक्टर सनी शुक्ला, शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान शिमला शहरी से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रैडक्रॉस सोसाइटी ने 10 और टीबी मरीज लिए गोद, डीसी हेमराज बैरवा ने सौंपी पोषण किट्स

हमीरपुर 23 अक्तूबर। जिला हमीरपुर को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने एक बार फिर विशेष पहल करते हुए 10 टीबी रोगियों को गोद लेकर इनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

HAS की परीक्षा में किया था टॉप : अब UPSC का एग्जाम भी क्लीयर, शिमला के डीसी अनुपम कश्यप ने अनमोल को दी बधाई

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के अनमोल को दोहरी कामयाबी मिली है।हाल ही में उन्होंने हिमाचल प्रदेश HAS की परीक्षा में टॉप किया था अब सिविल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई के बेड पर भाभी के साथ संबंध बनाती थी बहन : एक दिन उसके भाई और मां को पता चल गया, फिर जो हुआ, वह दिल दहला देने वाला था

यमुनानगर :   ​ ननंद और भाभी में बहुत कम पटती है। यह बात अक्सर अक्सर आपने सुनी होगी।  लेकिन हरियाणा के यमुनानगर में एक ऐसा केस सामने आया है। जहां ननंद और भाभी में...
Translate »
error: Content is protected !!