अल्पसंख्यक समुदाय के कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर तैयार किए जाएं प्रस्ताव : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित लोगों को पारंपरिक एवं गैर पारंपरिक कला-शिल्प के माध्यम से कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा उपलब्ध संसाधनों के आधार पर प्रशिक्षण प्रस्ताव तैयार किए जाने चाहिए।

उपायुक्त ने यह निर्देश आज पीएम- विकास (विरासत का संवर्धन) योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीसी कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
मुकेश रेपसवाल ने योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुएज़िला में अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र तीसा, सलूणी, साहू इत्यादि के लिए विशेष प्राथमिकता रखने को कहा।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को महिला सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर विशेष अधिमान देने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने ये भी निर्देश दिए कि प्रशिक्षण प्रस्ताव तैयार करने के दौरान प्रशिक्षण व्यय के साथ गेस्ट टीचर के मानदेय को भी जोड़ा जाए ।
उन्होंने बताया कि पीएम- विकास योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित लोगों को पारंपरिक एवं गैर पारंपरिक कला-शिल्प के माध्यम से कौशल एवं उद्यमिता विकास को लेकर
कौशल विकास योजनाओं से जुड़े एनजीओ भी प्रशिक्षण प्रस्ताव तैयार कर अपना योगदान दे सकते हैं।
बैठक में अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, ज़िला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टॉरगेट कांगड़ा : मिशन रिपीट के लिए भाजपा की कांगड़ा जिले में सरगर्मियां जोरों पर

‘ धर्मशाला :  आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के रोड शो के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ‘मिशन रिपीट’ के लिए मोर्चा संभाल लिया है। जिसको लेकर जेपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायजा

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गत 2 दिनों में भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में 27-28 अक्तूबर को आयोजित होगा रेडक्रास मेला

एएम नाथ। धर्मशाला, 15 अक्तूबर। जिला रैडक्रास सोसायटी, धर्मशाला द्वारा 27 अक्तूबर 2024 को पुलिस मैदान धर्मशाला में प्रातः 10ः00 बजे से लेकर सांय 06ः00 बजे तक रैडक्रास मेला आयोजित होना निश्चित हुआ है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में विवाह, जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र लोगों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाए जाएंगे- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला, 10 अक्टूबर :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ग्राम पंचायतों द्वारा जारी किए जाने वाले विवाह, जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र लोगों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाए जाएंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!