अविश्वास प्रस्ताव खारिज : मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के खिलाफ विपक्ष साबित नहीं कर पाया दो तिहाई बहुमत

by

होशियारपुर, 19 अगस्त :   मेयर नगर निगम होशियारपुर सुरिंदर कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को नगर निगम के बी.आर. अंबेदकर मीटिंग हाल में हाउस की विशेष बैठक हुई, जिसमें कुल 45 पार्षद उपस्थित हुए व कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा जो कि विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर के विधायक भी है, वे भी सदस्य के तौर पर इस बैठक में उपस्थित हुए। इस तरह इस बैठक में कुल 46 सदस्य शामिल हुए। उन्होंने बताया कि यह विशेष बैठक कुल 18 पार्षदों की ओर से मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के खिलाफ 7 अगस्त 2023 को कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर को लिखित तौर पर दी गई रिकूजीशन के संबंध में की गई।
इस रिकूजीशन के संबंध में नगर निगम की ओर से एक स्पैशल बैठक करने संबंधी नोटिस समूह सदस्यों व होशियारपुर के विधायक को भेजा गया, जिसमें 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे इस विशेष बैठक में उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया।
कमिश्नर नगर निगम की ओर से हाउस को जानकारी देते हुए बताया गया कि यह विशेष बैठक इस लिए बुलाई गई है क्योंकि पार्षदों की ओर से मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर से अपना सर्मथन वापिस ले लिया गया है, इस लिए इस रिकूजीशन को नो कांफिडेंस मोशन मानते हुए नगर निगम एक्ट 1976 की धारा 39 के अनुसार बैठक बुलाई गई है। कमिश्नर नगर निगम ने यह जानकारी देने के बाद हाउस को संबोधित करते हुए कहा कि जो पार्षद मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के विरुद्ध हैं वे अपना सर्मथन वापिस लेते हुए अपना हाथ खड़ा करें और 19 पार्षदों की ओर से हाथ खड़ा किया गया व बकायदा इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई। नियमों के अनुसार मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के विरुद्ध 7 अगस्त 2023 को प्राप्त रिकूजीशन से संबंधित पार्षदों की ओर से पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव दो तिहाई बहुमत न होने के कारण इस रिकूजीशन को खारिज कर दिया गया।

आम आदमी पार्टी को मिले बहुमत ने लगाई मुख्य मंत्री की प्रगतिशील सोच पर मुहर: ब्रम शंकर जिंपा : 

नगर निगम होशियारपुर में आम आदमी पार्टी के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि नगर निगम होशियारपुर में विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को आज करारा जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ निगम में आम आदमी पार्टी को मिले बहुमत ने मुख्य मंत्री भगवंत मान की प्रगतिशील सोच पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर भाजपा-कांग्रेस के बड़े लीडरों ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली विकास की सोच रखने वाली नगर निगम को तोडऩे के लिए पूरा जोर लगा दिया लेकिन पार्षदों ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताते हुए उसे सर्मथन दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की ओर से नकारे गए नेता जीतनी मर्जी कोशिश कर लें वे कभी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकते।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज नगर निगम होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार के नेतृत्व पर पार्षदों ने अपना विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जितनी मर्जी साजिश कर ले लेकिन जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निगम होशियारपुर में तीन वार्डों 6,7 व 27 में होने वाले उपचुनावों में भी आम आदमी पार्टी के पार्षद बड़ी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने होशियारपुर वासियों को विश्वास दिलाया कि नगर निगम होशियारपुर के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम सभी वार्डों के लोगों की हर समस्या को पहल के आधार पर हल करेगी और यकीनी बनाएगी कि किसी भी वार्ड में लोगों को कोई दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर सभी वार्डों का विकास करवाना है और इसी नीति पर चलते हुए होशियारपुर के सभी वार्डों में विकास के कार्य बिना भेदभाव करवाए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ीं, पंजाब में दर्ज हुईं दो एफआईआर

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पंजाब में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।...
article-image
पंजाब

Tikshan Sood Hails Centre’s

Hoshiarpur/Oct. 15 /Daljeet Ajnoha :  Senior BJP leader and former cabinet minister Tikshan Sood has lauded the Central Government’s decision to release financial assistance for flood-affected families in Punjab, calling it a “commendable and...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पांच लोगों की मौत, मंडी में बड़ा हादसा, पुल से गिरी गाड़ी

मंडी : हिमाचल के मंडी जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां आईआईटी के पास नए पुल से पंजाब के लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में...
article-image
पंजाब

शराब का अनोखा लंगर: श्रद्धालुओं की आस्था का अनूठा उदाहरण

कोटकपूरा: पंजाब के कोटकपूरा में चैत्र नवरात्र के अवसर पर एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। गांव मरहाना में बाबा काला महर के मेले में शराब का लंगर लगाया गया। दरबार के बाहर बेंचों...
Translate »
error: Content is protected !!