अवैध इमिग्रेशन रैकेट पर शिकंजा : चंडीगढ़ पुलिस ने न्यूज़ीलैंड वर्क परमिट के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में इमिग्रेशन फर्म संचालक महिला, पुरुष गिरफ्तार

by

इमिग्रेशन फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई, 59 लाख से अधिक की धोखाधड़ी उजागर

पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  अवैध इमिग्रेशन फर्मों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-26 चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इमिग्रेशन धोखाधड़ी और फ्रॉड के कई मामलों में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान युवराज सोबती और हरनीत वालिया के रूप में हुई है, जो लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता बबीता ने अपने भाई विवेक कुमार की ओर से थाना सेक्टर-26 में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR नंबर 65 दिनांक 23 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी “M/S Truway Consultancy Pvt. Ltd.” नाम से इमिग्रेशन फर्म संचालित कर रहे थे। उनका कार्यालय सेक्टर-26 स्थित SOHO Workspace, टिंबर मार्केट में था। आरोपी लोगों को न्यूज़ीलैंड में नौकरी और वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। वे नौकरी के ऑफर लेटर, वीज़ा फाइलिंग और अन्य दस्तावेज तैयार कराने का भरोसा देते थे। शिकायतकर्ताओं से पैसे लेने के बाद आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हो गए थे।
पुलिस जांच में अब तक करीब 59 लाख 92 हजार रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-26 में पहले से भी कई धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट के मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2025 और 2026 की चार अलग-अलग एफआईआर शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपी युवराज सोबती मोहाली के सेक्टर-123 स्थित सनी एन्क्लेव का निवासी है, जबकि महिला आरोपी हरनीत वालिया फेज-6 मोहाली की रहने वाली है। दोनों ग्रेजुएट हैं और इमिग्रेशन कंसल्टेंट के रूप में कार्य कर रहे थे।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हो गई मौत? शहबाज सरकार ने जारी किया बयान

नई दिल्ली ।। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान की मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है. सोशल मीडिया पर एक प्रेस रिलीज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन से ध्वस्त : 602 साल पुराने किले के चार कमरे , इसी फोर्ट से नालागढ़ की हँडूर रियासत  चलती थी

नालागढ़,13 अगस्त : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी के चलते नालागढ़ में 602 साल पुराने किले  का एक हिस्सा ढह गया। किले के साथ लगती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप से हिसाब बराबर…. अब ममता बनर्जी की बारी : राहुल गांधी ने सेट किए कांग्रेस के नए टारगेट

काग्रेस नेता राहुल गांधी अंततः अपनी राजनीति की राह पर चलने लगे हैं। दिल्ली चुनाव में हार के बाद अब कांग्रेस की नजर पश्चिम बंगाल पर है। पार्टी वहां ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ...
Translate »
error: Content is protected !!