अवैध खनन पर रोक को लेकर नियमित निगरानी और संयुक्त कार्रवाई बनाई जाए सुनिश्चित : ADC अमित मैहरा

by

एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी (एडीएम) अमित मैहरा ने कहा कि ज़िले में अवैध खनन से संबंधित मामलों पर प्रभावी रोकथाम के लिए विभागीय स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित बनाई जाए। साथ में संयुक्त निरीक्षण टीमों द्वारा उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

अमित मैहरा ने यह निर्देश आज परिधि गृह डलहौजी में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
बैठक में खनन व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी ने बताया कि ज़िले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अप्रैल 2024 से जून 2025 की समयावधि के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा 1044 अवैध खनन मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए 773 मामलों में कंपाउंडिंग फीस के रूप में लगभग 27 लाख की धनराशि भी वसूली गई । इसी तरह 242 मामलों को न्यायालय में भेजा गया।
उन्होंने बताया कि खनन विभाग द्वारा 181 मामलों में कार्यवाही करते हुए 125 मामलों के तहत 5 लाख 43 हजार 800 का कंपाउंडिंग शुल्क वसूला गया। साथ में ही खनन विभाग द्वारा 27 मामलों को न्यायालय में भेजा गया। विभाग द्वारा इस दौरान संवेदनशील स्थानों में 306 बार आकस्मिक छापेमारी भी की गई।
अमित मैहरा ने बताया कि अप्रैल 2024 से जून 2025 के दौरान राजस्व विभाग द्वारा 14 अवैध खनन मामलों में
कंपाउंडिंग शुल्क के रूप में एक लाख वसूले गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अनाधिकृत खनन मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए सर्वाधिक 849 मामले पकड़े जिनमें से 634 मामलों में 20 लाख 50 हजार राशि की कंपाउंडिंग कर 215 मामलों को न्यायालय में भेजा गया।
बैठक में कार्रवाई का संचालन जेके पुरी ने किया।
इस अवसर पर एडीम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, एसडीएम भाटियात पारस अग्रवाल, एसडीएम डलहौज़ी अनिल भारद्वाज, मण्डल अधिकारी रजनीश महाजन सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी निवेदिता नेगी बोलीं-कानूनी प्रक्रिया से गोद लिए जा सकते हैं बच्चे : राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता अभियान के तहत बैठक का आयोजन

मंडी, 22 नवंबर। राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को मंडी में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त कार्यालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के राज्यसभा जाने का सपना तोड़ रही कांग्रेस : वॉटर सैस के खिलाफ़ पेश होने वाले वकील को राज्यसभा भेजने पर क्या बोलेंगे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने टिकट दिया जो हमेशा किसी न किसी विवादों में रहे बीजेपी ने हर्ष महाजन को बनाया राज्य सभा का उम्मीदवार कांग्रेस के नेता अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर देंगे बीजेपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर : श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला 5 से 14 अगस्त तक –  – डीसी जतिन लाल

एएम नाथ। ऊना, 9 जुलाई । उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 5 से 14 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने इसे लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की ऐतिहासिक धरोहरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

रंग महल, अखंड चंडी पैलेस और लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण को मिलेगी गति लक्ष्मी नारायण मंदिर में संरक्षण कार्य एएसआई के सहयोग से होंगे, उपायुक्त ने दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा :...
Translate »
error: Content is protected !!