अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट : महिला की मौत

by

आमृतसर, 21 मई  पंजाब में अमृतसर के अनगढ़ क्षेत्र स्थित एक अवैध पटाखा कारखाने में बृहस्पतिवार को विस्फोट हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुमन के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सुमन को अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार, गुरप्रीत की हालत गंभीर है।

पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुष्टि की कि विस्फोट अनगढ़ रिहायशी क्षेत्र में हुआ, जहां अशोक कुमार नामक व्यक्ति ने अपने घर के अंदर अवैध पटाखा कारखाना खोल रखा था। भुल्लर ने यह भी बताया कि विस्फोट में जान गंवाने वाली सुमन, अशोक की रिश्तेदार थी।

उन्होंने कहा कि विस्फोट के बाद, आग की चपेट में आए घर में मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां भेजी गईं और मामले की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पोह महीने की बेमिसाल शहादतों को समर्पित दूध के लंगर लगाए

लुधियाना, 26 दिसंबर: दशमेश पिता धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, माता गुजरी जी तथा उनके लिए दूध की सेवा करने वाले बाबा मोती राम मेहरा जी की पोह महीने की...
article-image
पंजाब

पंजाबी यूनिवर्सिटी की ग्रांट मेँ कटौती : 30 करोड़ रुपये की जगह अब प्रति माह मिलेंगे सिर्फ 20 करोड़ रुपये

पटियाला : पंजाबी यूनिवर्सिटी को उस समय बड़ा झटका लगा जब पंजाब सरकार ने यूनिवर्सिटी को मिलने वाली मासिक ग्रांट में 33 फीसदी की कटौती कर दी है। अब यूनिवर्सिटी को 30 करोड़ रुपये...
article-image
पंजाब

शिवसेना समाजवादी पार्टी फूंकेगी पूरे पंजाब में बब्बर खालसा के पुतले

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जगह-जगह पुलिस थानों पर हो रहे हमले चिन्ता का विषय है। यह शब्द आज शिवसेना समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकारिणी पंजाब के प्रधान जावेद खान ने पत्रकार वार्ता दौरान कहे ।...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों के बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों के लिए डीईओ ललिता का मार्गदर्शन काबिले तारीफ : अत्री

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा पंजाब में जहां शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैस के कुशल नेतृत्व में पंजाब की भगवंत मान सरकार शिक्षा, खेल, तकनीक व रोजगार के क्षेत्र में लंबे पुल बनाकर पंजाब को तरक्की...
Translate »
error: Content is protected !!