अवैध माइनिंग और शिक्षा महकमे की स्कूल ऑफ एमिनेंस योजना की जांच करवाने को लेकर स्पीकर कुलतार सिंह संधवा से हाउस कमेटी बनाने की हरजोत बैंस ने मांग की

by

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस जो विपक्ष के निशाने पर थे ने इन दोनों में अपने हलके में अवैध माइनिंग की जांच करवाने को लेकर स्पीकर कुलतार सिंह संधवा से हाउस कमेटी बनाने की मांग की वहीं आज एक बार फिर उन्होंने अपने शिक्षा महकमे की स्कूल ऑफ एमिनेंस योजना की जांच करवाने के लिए हाउस कमेटी बनाने की मांग लेकिन स्पीकर ने ऐसा करने की इजाजत नहीं दी।
हालांकि, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाया कि जब खुद मंत्री हरजोत सिंह बैंस हाउस कमेटी से जांच करवाने की मांग कर रहे हैं और विपक्ष भी राजी है तो हाउस कमेटी बना दी जानी चाहिए।

नार्को टेस्ट करवाने की चुनौती दी थी : दरअसल प्रश्नकाल के दौरान शिक्षा मंत्री ने पूरे सदन को अमृतसर के छेहरटा को देखने की चुनौती दी थी और कहा था कि हाउस कमेटी बनाकर इसकी जांच करवा ली जाए। इससे पहले बीते कल जब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने उनके हलके में उनकी शह पर हो रही अवैध माइनिंग का मुद्दा उठाया तब भी उन्होंने हाउस कमेटी से जांच करवाने की मांग करने के साथ साथ नार्को टेस्ट करवाने की चुनौती दी थी।

एसवाईएल पर विधानसभा में करवाई जाए बहस :शून्य काल में ही कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने सतलुज यमुना लिंक नहर का मुद्दा उठाते हुए मांग की इस पर विधानसभा में एक लंबी चर्चा करवाई जाए ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तो इस चर्चा को लुधियाना में ले गए थे जबकि बहस का असली मंच विधानसभा है। उन्होंने इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक ,जिसमें विशेषज्ञ भी शामिल हो करवाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि 1982 के बाद नदी जल पर कोई भी श्वेत पत्र पानी पर नहीं आया है। इसलिए इस पर एक नया श्वेत पत्र लाया जाए।

डॉ सुक्खी ने कहा नई एजुकेशन पॉलिसी भाषाओं को खत्म कर देगी: विधायक डॉक्टर सुखविंदर कुमार सुक्खी ने कहा की नई एजुकेशन पॉलिसी पर विधानसभा में दो दिन की चर्चा रखी जाए । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो पॉलिसी बनाई है इससे प्रांतीय भाषाओं को बहुत नुकसान होगा क्योंकि केंद्र सरकार की पॉलिसी के अनुसार 60 फीसदी वही पढ़ना होगा जो केंद्र सरकार कहेगी। हालांकि इसका विरोध करते हुए भाजपा के विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि इन्हें अंग्रेजी की मानसिकता से निकलना चाहिए जो नीति मेडिकल की पढाई भी स्थानीय भाषाओं में करवाने का प्राविधान ला रही है वह पंजाबी विरोधी कैसे हो सकती है?

डॉ सुक्खी ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की जेल में हुई इंटरव्यू पर भी सवाल उठाया और कहा कि सरकार ने कहा था कि 15 दिनों में इसकी जांच पूरी हो जाएगी लेकिन 8 महीने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब तो यह एतराज पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने भी उठाया है।

कब लागू होगी पुरानी पेंशन :विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शून्यकाल में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन और उनके 12 फीसद लंबित डीए का मुद्दा भी उठाया और कहा कि कांग्रेस ने तीन राज्यों छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में देने की मांग की, लेकिन वित्त मंत्री चीमा ने चुपी साधी। बीएसएफ से अटैच होने के बावजूद सीमावर्ती अस्पताल कलानौर में है सिर्फ एक डॉक्टर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

खैरा ने आम आदमी पार्टी पर कथित ‘विदेशी फंडिंग घोटाले’ के लगाए गंभीर आरोप : आप एक व्यक्ति की पार्टी , केजरीवाल के निर्देश पर होता सब कुछ

संगरूर से कांग्रेस के उमीदवार सुखपाल सिंह खैरा ने आदम आदमी पार्टी पर कथित ‘विदेशी फंडिंग घोटाले’ के गंभीर आरोप लगाते हुए एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने 2015-16...
article-image
पंजाब

सोमनाथ बंगड़ के नेतृत्व में जय कृष्ण सिंह रोड़ी के डिप्टी स्पीकर बनने पर बांटे लड्डू 

गढ़शंकर  :  गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी को विधान सभा का डिप्टी स्पीकर चुने जाने की खुशी में आज नगर कौंसिल गढ़शंकर के परिसर में  नगर कौंसिल गढ़शंकर के बरिष्ठ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा -समझिए कैसे : 1 नवंबर से केंद्र सरकार के 8 नए नियम होंगे प्रभावी : जिससे आपकी जेब पर कहीं पड़ेगी मार तो कहीं मिलेगी राहत

क्या आपको पता है कि आगामी 1 नवम्बर 2024 से केंद्र सरकार के 8 नए नियम प्रभावी होंगे, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। यदि नहीं तो फिर यह नोट कर लीजिए कि...
article-image
पंजाब

तीन किलो अफीम के साथ किया काबू : ड्रग रेक्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन

कपूरथला : कपूरथला पुलिस ने ड्रग रेक्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए एक आरोपी को तीन किलो अफीम के साथ काबू किया है। पुलिस के अनुसार कपूरथला पुलिस को एक गुप्ता सूचना मिली...
Translate »
error: Content is protected !!