अवैध माइनिंग ने ली बच्चों की जान, खेतों में बने तालाब में दो सगे भाइयों की पानी मे डूबने से मौत, बाप के साथ लकड़ियां लेने गए थे।

by
माहिलपुर :    माहिलपुर ब्लाक के गांव ढाडा खुर्द के खेतों में बने तालाब के पानी मे डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गढ़शंकर व एसएचओ माहिलपुर घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनो के शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया गया।
चंद्र पाल पुत्र सोमपाल वासी चंदोई थाना इस्लाम नगर जिला बंदऊँ उत्तरप्रदेश ने बताया कि वह 25 वर्षो से पालदी गांव में लख्खा सिंह सरपंच के खेतों में अपने पांच बच्चों के साथ रहता है। उसने बताया कि शनिवार को 1 बजे अपने लड़को अजय 11 वर्ष व गोबिंद राम 9 वर्ष के साथ बालन के लिए सूखी लकड़ियां लेने के लिए ढाडा खुर्द गांव के चो में गए थे। उसने बताया कि बच्चों को पास में न देखकर वह उन्हें ढूंढने लगा तो उसने देखा कि खेतों में बने तालाब के किनारे कपडे पड़े थे लेकिन दोनों बच्चे कहीं दिखाई नही दिए तो उसने लोगों की सहायता से तालाब में ढूंढा तो दोनों के शव पानी के नीचे धंसे हुए मिले। घटनास्थल पर इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गढ़शंकर नरिंदर सिंह औजला व एसएचओ माहिलपुर बलविंदर पाल ने बताया कि शवों को भारी मुश्क्त से बाहर निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि मिरतकों के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है और शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
दोनो बच्चे स्कूल में पढ़ते थे….
मिरतको के पिता चंद्रपाल ने रोते हुए बताया कि अजय 6वी में और गोबिंद 4थी क्लास में सरकारी स्कूल पालदी में पढ़ता था।
अवैध खनन करने वालों पर किया जाए मामला दर्ज –  लक्खा सिंह
पालदी गांव के सरपंच लक्खा सिंह ने सरकार से मांग की है कि उक्त जगह से माइनिंग करने वालों की जांच की जाए और इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि इतनी 40 फुट गहरी माइनिंग सभी सरकारी नियमों को ताक पर रखकर की गई है। इसके संबंधित लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाए।
अवैध माइनिंग ने ली बच्चों की जान :
गौरतलब है कि इस इलाके में बड़े पैमाने पर सियासी व प्रशासनिक अधिकारियों के आशीर्वाद से अवैध माइनिंग की जाती है जिसे रोकने के लिए कोई भी विभाग आगे नही आता। यहां पर बच्चे पानी मे डूबे वह किसी किसान की जमीन है यहां से उसकी मंजूरी से 40 फुट के अधिक गहरी माइनिंग की गई है जिसके चलते उक्त जमीन पर बरसात का पानी इकट्ठा होने से तालाब बन गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज से माता गुजर कौर व साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशाल गुरमति मार्च का आयोजन किया गया

गढ़शंकर – शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षण संस्थानों में माता गुजर कौर व साहिबजादों की शहादत को समर्पित गुरमति समागम व गुरमति मार्च का आयोजन करने के फैसले के अनुसार बबर अकाली मेमोरियल...
article-image
पंजाब

213 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : 2 महिलाओं सहित 3 गिरफ्तार

गढ़शंकर, 18 अगस्त : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो मामलों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों से 213 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर उन्हे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर सहकारी क्षेत्र के लिए प्रदेश को उदारतापूर्ण धनराशि प्रदान करने का किया आग्रह

रोहित जसवाल। ऊना / नई दिल्ली :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश को...
article-image
पंजाब

DC जतिन लाल ने 28वें अंडर-12 खंड स्तरीय टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को दुलैहड़ में आयोजित 28वें अंडर-12 खंड स्तरीय टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला दुलैहड़ में आयोजित इस टूर्नामेंट में 74 स्कूलों...
Translate »
error: Content is protected !!