अशोका वोकेशनल कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम शानदार रहा

by

गढ़शंकर, 6 जुलाई : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए बीसीए छठे सेमेस्टर के परिणाम में अशोका वोकेशनल कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम 100 फ़ीसदी रहा। इस संबंधी जानकारी देते कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर कमल इंदर कौर ने बताया इस परिणाम में कॉलेज की छात्रा कशिश पुत्री श्याम पाल ने 72 फ़ीसदी अंक लेकर कॉलेज में प्रथम, सिमरनप्रीत पुत्री सेवा सिंह ने 71 फ़ीसदी अंक लेकर द्वितीय तथा ऋषभ पुत्र जितेंद्र छाबड़ा ने 70 फ़ीसदी अंकों से कॉलेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉक्टर कमल इंदर कौर ने छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी। कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष श्री वी.पी. बेदी ने छात्राओं को बधाई देते आगे और परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की बढ़ेगी मुश्किलें?… सीएजी रिपोर्ट में रडार पर ये 6 विभाग

दिल्ली में पिछले 5 सालों से आम आदमी पार्टी जिस तरह से सीएजी रिपोर्ट विधानसभा में पेश न करने से बच रही थी, अब उसकी मश्किलें ज्यादा बढ़ सकती है. बीजेपी की नई सरकार...
पंजाब

वन रेंज गढ़शंकर के गांव भंडियार में पांच दिनों का लिवलीहुड ट्रेनिग प्रोग्राम में सैल्फ हैल्प ग्रुपों की सदस्यों को ट्रैनिग दी

गढ़शंकर: प्रधान मुख्य वन पाल पंजाब के निर्देशों मुताविक मुख्य वन पाल हिल्ज व वन पाल शिवालिक सर्कल तथा वन मंडल अफसर नवांशहर एट गढ़शंकर के नेतृत्व में वन रेंज गढ़शंकर के गांव भंडियार...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने हिंदू हितों के लिए आवाज उठाने के लिए पंकज कृपाल को सम्मानित किया

गढ़शंकर। आतंकवाद के दौरान मारे गए 35,000 पंजाबियों के परिवारों को मुआवजा देने के बजाय, आतंकवादियों के परिवारों को कुर्सी देना हिंदुओं के घावों पर नमक छिड़कने के समान है – पंकज कृपाल गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!