अश्लील फोटोगांव के लोगों के पास थे , दे रहे थे धमकियां : पति-पत्नी ने दे दी जान – तीन मासूम हुए अनाथ

by
खन्ना :  खन्ना में पति और पत्नी ने एक साथ अपनी जान दे दी। खन्ना के नजदीकी गांव हेडों बेट के रहने वाले जसवंत सिंह (38) और उसकी पत्नी नेहा रानी ने सरहिंद नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दंपती के तीन बच्चे हैं, दोनों की मौत से तीन बच्चे अनाथ हो गए। वहीं इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि सरहिंद नहर के किनारे एक कार लावारिस हालत में खड़ी है। कार के पास चप्पलें और मोबाइल फोन भी पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार के पास चप्पलों पर मोबाइल फोन था। इस बीच परिवार के सदस्य भी दोनों की तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गए।
दंपती ने आरोपियों पर दर्ज कराया था केस
जसवंत सिंह के भाई गुरजंट सिंह ने बताया कि उनके भाई जसवंत सिंहऔर भाभी नेहा रानी मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपनी कार में सवार होकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद दोनों ने सरहिंद नहर में जाकर पानी में छलांग लगा दी। गुरजंट सिंह ने बताया कि गांव के दो-तीन लोग उसके भाई और भाभी को परेशान कर रहे थे। क्योंकि उनके पास कुछ आपत्तिजनक फोटो या वीडियो थे। इसी मामले को लेकर जसवंत सिंह और नेहा रानी का दूसरे पक्ष के खिलाफ कोर्ट में केस भी चल रहा है।
केस वापस लेने का बना रहे थे दवाब
गुरजंट सिंह ने बताया कि गांव के वह लोग उसके भाई व भाभी पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे, अन्यथा वे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इस वजह से दोनों काफी परेशान थे। आरोपियों से परेशान होकर ही जसवंत सिंह और नेहा रानी ने यह खौफनाक कदम उठाया है।
पत्नी का शव बरामद, पति की तलाश जारी
वहीं, घटना की सूचना पुलिस ने गोताखोरों को दी। गोताखोरों ने नेहा रानी का शव नहर से बरामद कर लिया, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि उसके पति जसवंत सिंह की नहर में तलाश जारी है। परिवार के सदस्य पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करा रहे हैं। मृतक जसवंत सिंह पेशे से टैक्सी चालक था और काफी अच्छा स्वभाव का था। दोनों की मौत से गांव में शोक की लहर है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने 23 गांवों को सैकड़ों सोलर लाइटें  की वितरित

गढ़शंकर।  गांवों के विकास और युवाओं को सुविधाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए, विधानसभा क्षेत्र के विधायक और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने आज 23 गांवों को सैकड़ों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब घोटाले पा पैसा कहां गया खुलासा करेंगे केजरीवाल बताएंगे 28 मार्च को कोर्ट में : सुनीता केजरीवाल

नई दिल्ली, 27 मार्च । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बताएंगे कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले का पैसा कहां है। बुधवार को यह बात अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कही। सुनीता...
पंजाब

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाबी गायकों की सुरक्षा में कटौती कर सकती सरकार

चंडीगढ़ : पंजाबी गायकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। पंजाबी गायकों की सुरक्षा में कटौती की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब के डीजीपी गौरव...
article-image
पंजाब

Voters approved the work of

Hoshiarpur/July 14 /Daljeet Ajnoha : Voters in Jalandhar West by-election have approved the work of Punjab Government led by Chief Minister Bhagwant Mann. This was disclosed by Cabinet Minister Bram Shankar Jimpa while celebrating...
Translate »
error: Content is protected !!