अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा भारत व विश्व के लिए दुखदायी घटना : डा. रमन घई

by

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने अहमदाबाद विमान हादसे के शिकार विजय रूपाणी व अन्य मृतकों को दी श्रद्धांजलि

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की तरफ से अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए गुजरात के पूर्व सीएम व पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी तथा अन्य हादसे के शिकार मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए श्रद्धांजलि समारोह किया गया। इस अवसर पर यूथ सिटीजन कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि अहमदाबाद विमान हादसा भारत व विश्व के लिए एक अति दुखदायी घटना है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने दुनिया के किसी भी कौने में रहने वाले भारतीय नागरिक व अन्य देशों के लोगों को बेचैन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी अति संवेदनशील घटनाओं से पूरे विश्व में शोक की लहर दौड़ गई है तथा यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब इस विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रगट करते हुए मृतकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि ऐसी दुघर्टनाएं भविष्य में न हो इसके लिए सरकार व्यापक योजना तैयार करे ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि अहमदाबाद विमान हादसे का शिकार हुए लोगों के परिवारों को सरकार ऊचित मुआवजा प्रदान करे। इस अवसर पर यूथ सिटीजन कौंसिल के जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा ने भी अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए मृतकों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा समूह कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद विमान हादसे का शिकार हुए लोगों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा के अलावा अशोक कुमार गोल्डी, एडवोकेट अनूप शर्मा, डा. राज कुमार सैनी, मोहित संधू, डा. वशिष्ट कुमार, हरीश बेदी, सुमित नैय्यर, विक्रांत शर्मा, अमित पटियाल, दलजीत धीमान, सुनील शर्मा, परमजीत राणा, करन कुमार आदि कौंसिल कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद विमान हादसे के शिकार लोगों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लेफ्टिनेंट जनरल चांदपुरिया ने पैसको कर्मचारियों से मुलाकात कर किया उनका उत्साहवर्धन : डीजीएम पैसको मेजर रितिका ने पूर्व सैनिकों के कल्याण संबंधी पहलुओं की दी जानकारी

 लगभग 1700 एक्स सर्विसमेन पंजाब सरकार की विभिन्न परियोजनाओं में कर रहे सेवा होशियारपुर, 25 नवंबर ; लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया (एवीएसएम, वीएसएम) ने हाल ही में अपने होशियारपुर दौरे के दौरान पंजाब एक्स...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Playway School’s ‘

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /March 29 :  Rayat Bahra Playway School organized the ‘Cutie Patootie’ program to encourage children’s creativity and self-confidence. This event was conducted under the guidance of Campus Director Dr. Chander Mohan, where...
article-image
पंजाब , समाचार

माहिलपुर में कई परिवार आप में शामिल , पंजाब सरकार हर वर्ग का रख रही है पूरा ख्याल : जय सिंह रौड़ी

माहिलपुर : आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने नगर पंचायत माहिलपुर के वार्ड नंबर 1 से कई परिवारों को आम...
article-image
पंजाब

प्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी निंदर राय को मोटरसाईकल देकर सम्मानित करेगें एनआरआईज

गढ़शंकर: गांव मोरांवाली में रहे शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्र्पोटस कलब, गांव मोरांवाली दुारा आयोजित पचासवें वार्षिक फुटबाल टूर्नामैंट दौरान फुटबाल के प्रसिद्ध खिलाड़ी निंदर राय को फुटवाल खेल में लंबे समय से शानदार...
Translate »
error: Content is protected !!