आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेटी ने हिमाचल में किया टॉप, पिता चलाते हैं छोटी से दुकान

by

12वीं में प्रदेश भर में कुल 41 स्टूडेंट्स ने किया टॉप, टॉपर्स में 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने आज यानि सोमवार को 12वीं कक्षा के परिणाम घो​षित कर दिया हुआ है। प्रदेश भर में कुल 41 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। जिसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। इस साल साइंस स्ट्रीम में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने टॉप किया है। दोनों ने परीक्षा में 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। जबकि, कला संकाय में 98 फीसदी अंक हासिल कर अर्शिता और वाणिज्य संकाय में 98 फीसदी हासिल कर शाव्या ने टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं। साइंस स्ट्रीम में टॉप करने वाली कामाक्षी शर्मा एक साधारण परिवार से संबंध रखती है। कामाक्षी शर्मा की माता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। जबकि कामाक्षी के पिता एक दुकान चलाते हैं। कामाक्षी के टॉप करने से उसकी माता और पिता में खुशी का माहौल है।
बैजनाथ के भारती विद्यापीठ स्कूल की में पढ़ने वाली कामाक्षी शर्मा ने विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। कामाक्षी ने अपनी मेहनत से ना सिर्फ अपने क्षेत्र का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। कामाक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। कामाक्षी की माता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा पिता चढियार गांव में स्टेशनरी की दुकान करते हैं।। जैसे ही कामाक्षी को पता चला कि उसने पहले स्थान हासिल किया है वह अपनी माता के साथ बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में आकर भोले के दरबार मे माथा टेकने पहुंच गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

UGC NET की अनिवार्यता खत्म तो अब कैसे बनेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर? ….ड्राफ्ट नियमों में सब है

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. यूनिवर्सिची ग्रांट कमीशन (UGC), असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जरूरी नहीं होगा । केंद्रीय शिक्षा...
article-image
पंजाब

Garhshanker MLA and Deputy Speaker

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 24: G arshankar MLA and Punjab Assembly Deputy Speaker Jai Krishan Singh Rouri, in an exclusive conversation with senior journalist Daljeet Ajnoha, discussed various current political and social issues in depth. During...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 अगस्त : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 5 अगस्त – हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 6 अगस्त रविवार को एक दिवसीय ऊना जिला के प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल शिव...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गीता में भक्ति,योग व कर्म का संदेश आज भी प्रासंगिक, श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमें सत्य निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते रहने का संदेश देती : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह

चंबा, 7 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी से आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया। इस दौरान सदर विधायक नीरज नैय्यर भी उनके...
Translate »
error: Content is protected !!