आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के विभिन्न पद भरे जाएंगे : बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित

by

ऊना : हिमाचल प्रदेश में बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के विभिन्न पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना के कार्यालय में 20 अक्तूबर शाम 5:00 बजे तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पद : आंगनबाड़ी केंद्र समूर कलां, आदर्शनगर अप्पर अरनियाला, हरिजन मोहल्ला अप्पर कोटला कलां, रैंसरी मध्य, बदोली-1, भटोली-1 व वाल्मीकी मोहल्ला-1 बहडाला में आंगनबाड़ी वर्करस के पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र राजपूत मोहल्ला-1 बहडाला, रायपुर-4, लमलेहड़ा-2, लमलेहड़ा ब्राह्मण मोहल्ला, केंद्र संख्या 16 बसदेहड़ा, केंद्र नंबर 13 बसदेहड़ा, नारी, जखेडा-2, भटोली-2, सनोली राजपूत जाट मोहल्ला-2, प्रेमनगर ऊना, रामपुर-2, धमांदरी मनसोह, ब्राह्मण पट्टी मलाहत व रामपुर हरिजन मोहल्ला।
योग्यता एवं मानदंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवदेन करने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी का परिवार 1 जनवरी, 2023 तक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र (फीडर एरिया) के सर्वेक्षण के अंतर्गत आता हो। आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र के सर्वेक्षण के अंतर्गत आने वाले परिवारों की सूचना संबंधित आंगनबाड़ी के सर्वे रजिस्टर में से देखी जा सकती है। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए जिसका प्रमाणपत्र कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी /तहसीलदार /नायब तहसीलदार की ओर से प्रमाणित/ प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए जिसका प्रमाण पत्र समक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहलवीं के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने  बांटे पुरस्कार : बच्चों को नशे से बचाएं, सोशल मीडिया पर भी रखें नियंत्रण: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 24 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को शिवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहलवीं के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश डल झील की यात्रा पर गए 81 श्रद्धालुओं को किया सुरक्षित रेस्क्यू : सड़क, पेयजल और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र सुचारू करें अधिकारी : DC अपूर्व देवगन

338 पेयजल योजनाओं के कार्यशील होने से लोगों को मिल रही स्वच्छ पानी की सुविधा : अपूर्व देवगन चंबा, 12 जुलाई : उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने आज सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल ने 145 पदों को सृजित कर भरने का लिया निर्णय : नए स्तरोन्नत नगर निगमों में 66 पद, नगर परिषदों में 3 पद, नव सृजित नगर पंचायतों में 70 पद और शहरी विकास विभाग के निदेशालय में 6 पद

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 10 मार्च, 2025 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 8वें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15वें वित्त आयोग के तहत शुरू नहीं होने वाले कार्यों की सूची उपलब्ध करवाई जाए : DC रेपसवाल

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत विभिन्न योजनाओं में...
Translate »
error: Content is protected !!