आंगनबाड़ी केन्द्रों में सफाई व्यवस्था तथा लोगों को बताया जीवन में स्वच्छता का महत्त्व

by

सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत ग्राम पंचायत भनोता की आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया गया विश्व जल दिवस

आंगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों को दी स्वच्छ जल संग्रहण की जानकारी

एएम नाथ। चम्बा : विश्व जल दिवस 22 मार्च के दौरान आकांक्षी जिला/ब्लाक कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत महिला एवं बाल विकास हि.प्र. के सहयोग से भनौता में आंगनबाड़ी केंद्र लडोह, ठुकराला, मधारका, घडोटी व चनेड में विश्व जल दिवस के दिन स्वच्छ जल संग्रहण की जानकारी प्रदान की गई तथा उपरोक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में सफाई अभियान किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में सफाई अभियान के बाद स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और जनसहभागिता के सहयोग से सामुदायिक भवन लिल्ली भनौता में स्थापित पेय जल एवं परिसर के आसपास क्षेत्रों की सफाई की गई। विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने उपस्थित लोगों को पानी के बचाव तथा उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। विकास शर्मा ने बताया कि विश्व जल दिवस सिर्फ एक तारीख या औपचारिक आयोजन नहीं है बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि पानी हमारे जीवन का सबसे अहम हिस्सा है। आज के समय में जहां दुनिया तेजी से बदल रही है, आबादी बढ़ रही है और उद्योगों का विस्तार हो रहा है। वहीं पानी का संकट भी लगातार गहरा होता जा रहा है।
ऐसे में पानी का संरक्षण और सतत उपयोग हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी बन गया है। हमें रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे जैसे नल बंद रखना, बारिश का पानी संचित करना, पानी बचाने वाले खेती के तरीकों को अपनाना और जलवायु-सहनीय फसलों को चुनना होगा जिससे पानी का सरक्षण हो सकता है।
विकास शर्मा खंड समन्वयक पोषण अभियान चुवाड़ी ने लोगों को जीवन में स्वच्छता के महत्व के साथ साथ हाथ धोने की प्रक्रिया को भौतिक रूप से करके बताया गया कि अभी भी जिन्दगी की भागदौड़ में लोग हाट कैसे धोते है और वीमारी का शिकार हो रहे है। मनजीत ठाकुर अकाउंटेंट बाल आश्रम साहू ने भी लोगो को सामुदायिक रूप से ऐसे सामाजिक कार्यक्रम को समय समय पर करते रहने की अपील की l
कार्यक्रम में स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका स्वयम सहायता स्मूह के सदस्य तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा विरोधी मैगा वॉकथॉन में हजारों लोग लेंगे भाग : एसपी बलवीर सिंह

ब्वायज स्कूल ग्राउंड से दोसड़का तक पदयात्रा के दौरान डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिकप्र, तिभागियों को लाने वाले सभी वाहनों के लिए बहुतकनीकी कालेज में होंगी पार्किंग एएम नाथ। हमीरपुर :  प्रदेश सरकार के चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध – हर्षवर्द्धन चौहान

एएम नाथ। सोलन : उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। हर्षवर्द्धन चौहान आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का थुनाग में कार्यकर्ताओं से आह्वान : कांग्रेस के झूठे प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब

थुनाग में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 समापन कार्यकर्ताओं को ऊर्जा से भरते हुए दिया संगठन की मजबूती, सिद्धांतों और विचारधारा पर बल बोले, केंद्र की योजनाओं को जनता के बीच ले जाएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हेड कांस्टेबल के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल के मंडी में युवती पर गोली चलाने के आरोप में जिले के सरकाघाट पुलिस थाने में हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर...
Translate »
error: Content is protected !!