आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए 14 जुलाई तक करें आवेदन

by
एएम नाथ।  सुंदरनगर, 16 जून :  बाल विकास परियोजना अधिकारी सुन्दरनगर पूनम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना सुन्दरनगर के अधीन निम्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने हेतु इच्छुक स्थानीय महिला उम्मीदवारों से सादे कागज पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ग्रांम पंचायत डैहर के आंगनवाड़ी केन्द्र डैहर, ग्रांम पंचायत कपाही के आगनंबाडी केन्द्र डोढवा-2, ग्रांम पंचायत भलाणा के आंगनवाड़ी केन्द्र भलाणा, ग्रांम पंचायत भौर के आंगनवाड़ी केन्द्र हलेल, ग्रांम पंचायत धन्यारा के आंगनवाड़ी केन्द्र दोघरी, में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्रांम पंचायत कपाही के आंगनवाड़ी केन्द्र डोडर, ग्रांम पंचायत चुरड के आंगनवाड़ी केन्द्र चुरड, ग्रांम पंचायत भनवाड के आंगनवाड़ी केन्द्र भनवाड़, ग्रांम पंचायत बटवाड़ा के आंगनवाड़ी केन्द्र पजोलठ, नगर परिषद के वार्ड न०-3 के आंगनवाड़ी केन्द्र ठाठर-2, ग्रांम पंचायत डुगराई के आंगनवाड़ी केन्द्र डुगराई-1 में आंगनवाड़ी सहायिका के पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। उक्त पदों हेतू उम्मीदवार की आयु 15 जुलाई 2025 को 18 से 35 वर्ष के बीच और उम्मीदवार सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के सर्वे क्षेत्र से होना चाहिए। केवल आंगनवाड़ी केन्द्र ठाठर-2 नगर परिषद वार्ड न0-3 में सहायिकाओं के पद हेतु सम्पूर्ण वार्ड से सभी स्थानीय महिला उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र है। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के पद हेतू उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता निम्नतम बारहवीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अन्तिम तिथि 14 जुलाई 2025 शाम 05:00 बजे तक निर्धारित की गई है तथा आवेदनकर्ता को 15 जुलाई 2025 को बाल विकास परियोजना अधिकारी सुन्दरनगर के कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे सभी मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए दुरभाष 01907-266946 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘मम्मी-पापा सॉरी, मुझे मत ढूंढना मैंने कर ली है शादी…. लापता नाबालिग ने माता-पिता को भेजा संदेश

एएम नाथ। सुंदरनगर : मम्मी-पापा सॉरी मुझे मत ढूंढना, मैंने शादी कर ली है। मैं अब आपसे बहुत दूर चली गई हूं। मैं जिसके साथ भी हूं, उसके साथ खुश हूं। यह संदेश उपमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में भाजयुमो का अनोखा प्रदर्शन : रेहड़ी पर गोबर रखकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली रैली

ऊना। कांग्रेस सरकार की चुनावी गारंटियों के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने सोमवार को ऊना शहर में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ता रेहड़ी पर गोबर लेकर एमसी पार्क से आईएसबीटी तक पहुंचे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल-सिसोदिया बरी : अब क्या करेगी BJP?… सुधांशु त्रिवेदी ने बताया प्लान

नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर तब हुआ जब राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया  समेत 23 आरोपियों को बरी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह का शिमला में जोरदार अभिनंदन : सोनिया गांधी का जताया आभार, नदारद रहे नेताओ के चलते शिमला की ठंडी फिजाओं में गर्मी

शिमला :   कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अभिनंदन के लिए शिमला के चौड़ा मैदान में रैली कर से कांग्रेस ने  शक्तिप्रदर्शन के साथ साथ एकजुटता का संदेश दिया। लेकिन कुछ वरिष्ठ ...
Translate »
error: Content is protected !!