आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर 8 मार्च को घेरेंगे पंजाब विधानसभा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने ने वायदे चार साल बाद भी ज्यों के त्यों : लखविंदर कौर नवांशहर

by

नवांशहर। आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन पंजाब (CITU) ने 8 मार्च को इंटरनेशनल महिला दिवस पर पंजाब विधानसभा का घेराव करेगी। यह जानकारी देते हुए जिला शहीद भगत सिंह की जिला जनरल सेक्रेटरी लखविंदर कौर नवांशहर ने कहा कि पंजाब सरकार ने रविवार को इंटरनेशनल महिला दिवस पर पंजाब विधानसभा का सेशन बुलाया है और यूनियन इस दिन अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होनों कहा कि पहले यूनियन ने ऐलान किया था कि 1 मार्च को मलोट में डिपार्टमेंट की मंत्री डॉ. बलजीत कौर का घेराव किया जाएगा, लेकिन अब 1 मार्च की जगह 8 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होनों कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता में आए चार साल हो गए हैं। लेकिन इन चार सालों में डिपार्टमेंट के काम में लगातार गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले कई वादे किए थे और उन वादों में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना और मानदेय दोगुना करने का वादा भी शामिल था। यह वादे सरकार बनने के चार साल बाद भी पूरे नहीं हुए। हालांकि अलग अलग मीटिंगों में कई मांगें को पूरा करने का भरोसा दिया जाता रहा है । लखविंदर कौर ने कहा कि केंद्र सरकार को आंगनवाड़ी सेंटरों में फेस रिकग्निशन सिस्टम के तहत बेनिफिशियरी की पहचान के लिए मोबाइल फोन खरीदकर देने हैं। चार साल बाद भी मोबाइल फोन नहीं खरीदे गए हैं। आंगनवाड़ी वर्कर डिपार्टमेंट की इमेज बचाने के लिए अपने मोबाइल फोन से काम कर रही हैं। लेकिन FRS का बहाना बनाकर अजनाला से वर्करों की सर्विस खत्म कर दी गई। लखविंदर कौर नवांशहर ने कहा कि यह सरासर गलत है। जब तक सरकार ने फोन नहीं दिए हैं, तो सर्विस कैसे खत्म की जा सकती है। उन्हीनों ने कहा कि यूनियन की मांग है डिपार्टमेंट जसविंदर कौर की सर्विस तुरंत बहाल करे। उन्होंने कहा कि आम आदमी सरकार के समय आंगनवाड़ी भर्ती के इंस्ट्रक्शन तीन बार बदले गए हैं और जिसमें लंबे संघर्ष के बाद मिले कई हक भी खत्म कर दिए गए हैं। नई भर्ती में इंटरव्यू के पांच नंबर सीधे तौर पर करप्शन को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा, बच्चों को दिया जा रहा सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन, जिसमें खिचड़ी, नमकीन, दलिया और मीठा दलिया शामिल है, पंजाब के लोगों को सही मायने में पसंद नहीं आ रहा है और इसमें सुधार की मांग कई बार की जा चुकी है। NGO को दिया जाने वाला फीड वापस डिपार्टमेंट में शामिल किया जाए, पेंशन गारंटी लागू की जाए, वगैरह। इन मांगों को लेकर 8 मार्च 2026 को पंजाब विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में नशे के खिलाफ जंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज और गुरु हरकृष्ण चैरिटेबल फाउंडेशन नरूड पंछट ने राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली और पंजाब विश्वविद्यालय,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘500 करोड़ के होर्डिंग से ईमानदारी साबित नहीं होगी’, चब्बेवाल रैली में सुखबीर बादल का भगवंत मान पर हमला

अवैध खनन की ईडी जांच की मांग; कंडी क्षेत्र के लिए अलग विकास मंत्रालय, पठानकोट-चंडीगढ़ एक्सप्रेसवे और विशेष औद्योगिक पैकेज का किया ऐलान चब्बेवाल, 2 अक्तूबर: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल...
article-image
पंजाब

गांव रामपुर सैनिया की टीम ने गांव लंगेरी को 2-1 से किया पराजित

*आयु वर्ग में गांव पंडोरी गंगा सिंह की टीम ने गांव खानपुर को 1-0 से हराकर नकद पुरस्कार व ट्रॉफी जीती। *इस प्रतियोगिता में डिप्टी स्पीकर विधानसभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने बतौर मुख्य...
article-image
पंजाब

अमृतसर और जालंधर में धमाकों के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जांच जारी ….आईएसआई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ से पहले राज्य में हालात बिगाड़ने की कोशिश : डीजीपी गौरव यादव

चंडीगढ़ :  जालंधर और अमृतसर में हुए धमाके के बाद पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को कहा कि ऐसा लगता है कि पाकिस्तान की आईएसआई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ से पहले...
Translate »
error: Content is protected !!