आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों मुताबिक कम से कम 26 हजार मेहनताना दिया जाये : मांगे नहीं मानी तो संघर्ष और तेज किया जायेगा – आंगनवाड़ी मुलाजम यूनियन (सीटू)

by

नवांशहर। आल इंडिया फेडरेशन आफ आंगनवाड़ी वर्कर्स हेल्पर्स द्वारा जिला स्तर पर अपनी मांगों के लेकर रोष प्रदर्शन करने के आह्वान के तहत आंगनवाड़ी मुलाजम यूनियन(सीटू ) पंजाब द्वारा जिला शहीद भगत सिंह नगर में जिला प्रधान बलजीत कौर मलपुरी और सचिव लखविंदर कौर उस्मानपुर की अगुआई में अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेवाजी की। आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स द्वारा बस स्टैंड नवांशहर से रोष प्रदर्शन शुरू किया और शहर में रोष मार्च करते हुए डीसी कार्यालय पहुँच कर एडीसी राजीव वर्मा को मांगों को ज्ञापन सौपां।


इस दौरान यूनियन नेताओं ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों मुताबिक आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को कम से कम 26 हजार मेहनताना दिया जाये। जिला प्रधान बलजीत कौर मलपुरी ने मांग की कि प्री -प्राइमरी एजुकेशन आंगनवाड़ी केंद्रों में देनी यकीनी बनाई जाए, आंगनवाडियों से उनको दिए काम लेकर 49 वर्ष से चल रही स्कीम को नुक्सान पहुँचाना बंद किया जाए , आगबवाड़ी वर्कर्स को डिजिटिललाइज करने के नाम पर परेशान करना बंद कर पूरी तरह डिजीटल करने के लिए आधुनिक साधनों का प्रबंध किया जाये। इस दौरान उन्होनों कहा नेशनल सर्वे की रिपोर्ट मुताबिक आज देश में कुपोषण की बीमारी बड़े स्तर पर आपने पाँव पसार रही है। लेकिन सरकार इससे निपटने के लिए बयानबाजी तक सीमित है।

 

अगर सरकार सही तरीके से आईसीडीएस को चलाना चाहती है तो तुरंत आईसीडीएस का बनता बजट जारी करे और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को मिनिमम वेतन दे और ग्रैज्युटी में शामिल करें। ऊन्होनों कहा कि अगर सरकारों ने इन मांगों का समाधान नहीं किया तो संघर्ष को और तेज किया जायेगा।


जिला सचिव लखविंदर कौर उस्मानपुर ने कहा कि जिले में आंगनवाड़ी वर्कर्स को बहुत मुश्किलों का साहमना करना पड़ा रहा है। बंगा ब्लॉक में 2017 से पीएमएमवीवाई फाइल फंड का बकाया, सीबीई सैशन 2021 -22 का बकाया जो पुरे देश में मिल गया है। लेकिन जिले में उसके बावजूद जानबूझ कर देरी की जा रही है।

उन्हीनों कहा कि 14 मई 2024 को पंजाब के समूह सीडीपीओ द्वारा डायरेक्टरेट को पोषण ट्रैकर पर फोटो कैप्चर व सर्वे रजिस्टर ऑनलाइन करने के काम को टैब या लैपटॉप तक बायकाट करने के ज्ञापन भेजे गए है। इस सबंधी ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर को भी दिया गया है। लेकिन फिर भी जिले के सबंधित अफसरों द्वारा वर्कर्स को परेशान किया जा रहा है। उन्हीनों साफ़ शब्दों में कहा कि आँगनवाड़ी वर्कर्स एनएफएसए स्कीम तहत फॉर्म नहीं भरेगी। इस दौरान चार ब्लॉक प्रधानो के इलावा सीटू के नेता कामरेड महां सिंह रौड़ी, बलवीर सिंह जाडला, इंदरजीत , रजनी शर्मा ,सुरिंदर कौर ककड़ आदि रोष प्रदर्शन में शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान सभा ने केंद्र सरकार और पंजाब के राज्यपाल के पुतले फूंककर किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 16 मई: आज कुल हिंद किसान सभा तहसील गढ़शंकर की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा के पास पुराने बस स्टैंड पर किसानों ने केंद्र सरकार और पंजाब के राज्यपाल के खिलाफ...
article-image
पंजाब

Dr. Gaurav Parashar, Head of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.23:  Dr. Gaurav Parashar, Head of the Mechanical Engineering Department at Rayat Bahra Institute of Engineering and Nanotechnology, Hoshiarpur, has been ranked among the top 2% scientists worldwide. This recognition comes from a...
article-image
पंजाब

हरजीत कौर की अंतिम अरदास 4 अप्रैल को

अबोहर I :  हरदीप सिंह खैहरा की धर्मपत्नी हरजीत कौर का 28 मार्च को निधन हो गया था। उनके निधन पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह बजाज व अन्य वकीलों ने गहरा शोक...
article-image
पंजाब

हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट के हर सेवा क्लीनिक में मरीजों की जांच की : महीने में चार दिन माहिर डॉक्टर देते हैं निशुल्क सेवाएं

हर प्रकार का टेस्ट और दवाइयां नि:शुल्क दी जाती गढ़शंकर, 29 मई: हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट मोरांवाली के अधीन चल रहे हर सेवा क्लिनिक में आज डॉक्टर आर.के. अमनदीप महिला रोग विशेषज्ञ लिवासा हॉस्पिटल नवांशहर...
Translate »
error: Content is protected !!