आईजीएमसी में इंडोर टेस्ट बंद होने की खबरों पर बोले नेता प्रतिपक्ष :संस्थानों के बाद अब सुविधाओं पर तालाबाज़ी कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

by

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से वक्तव्य जारीकर कहा कि सरकार ने पहले संस्थानों पर तालाबाज़ी की और अब आम लोगों को मिल रही सुविधाओं पर तालाबाज़ी कर रही है। जिससे प्रदेश के लोग परेशान हों। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से पता चल रहा है कि आईजीएमसी में अब इंडोर टेस्ट बंद होने वाले हैं क्योंकि अस्पताल प्रशासन ने जांच में प्रयुक्त होने वाले रीजेंट्स का परचेज़ ऑर्डर ही नहीं दिया है। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीज़ों की सामान्य से सामान्य जाँच नहीं हो पाएगी। अस्पताल में भर्ती मरीज़ों और उनके परिजनों को अब निजी लैब से यह जांच करवाने के लिए भटकना पड़ेगा। अस्पताल में भर्ती अस्वस्थ्य व्यक्ति के लिए यह किसी आफ़त से कम नहीं है। इस तरह से बीमारी के समय में भी सुक्खू सरकार प्रदेश के लोगों को परेशान करने का प्रयास कर रही है। जिससे यह साफ़ है कि सुक्खू सरकार को प्रदेश के लोगों के सुख-दुःख से कोई मतलब नहीं हैं। यह सरकार पूरी तरह संवेदनहीन सरकार है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता सम्भालने के बाद से ही प्रदेश सरकार का प्रदेश के लोगों से कोई लेना देना नहीं हैं। प्रदेश सरकार का हर फ़ैसला जनविरोधी और प्रदेश के लोगों को परेशानी देने वाला रहा। सत्ता में आते ही डीज़ल के दाम बढ़ा देने से लेकर संस्थान बंद करने के फ़ैसले से सुक्खू सरकार की जनविरोधी मंशा साफ़ दिखी। सरकार ने प्रदेश के अस्पतालों को भी नहीं बख्शा। पूर्व सरकार की जनहित योजनाओं को भी बंद करने या उनके बजट रोकने का भी काम किया। सुक्खू सरकार के निशाने पर स्वास्थ्य व्यवस्था भी रही। सत्ता में आने के बाद से लाखों लोगों के लिए लाइफ लाइन बनी हिमकेयर योजना का पैसा रोक दिया। जिससे लोगों का इलाज रुक गया। शेड्यूल हुए ऑपरेशन रुक गये। लोगों की डायलिसिस रुक गई। इसके बाद सरकार ने अस्पतालों में निःशुल्क जाँच करने वाली कंपनियों का पैसा रोक दिया । बार-बार पेमेंट का रिमाइंडर देने के बाद कंपनियों ने अस्पतालों में जांच भी बंद कर दी, तब भी सुक्खू सरकार तमाशाई बनी रही। अब अस्पताल में बेड पर लेटे हज़ारों मरीज़ों की इंडोर जांचे बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था की जो उपेक्षा की जा रही है, वह दुःखद है। जब कोई भी व्यक्ति बीमार होता है उस समय उसे सहारे की सबसे ज़्यादा जरूरत होती है लेकिन वर्तमान सुक्खू सरकार उन्हें भी परेशान करने से बाज़ नहीं आ रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह से काम नहीं चलेगा, सरकार हर ज़रूरतमंद का सहारा होती है इसलिए वह लोगों की मदद करे उन्हें परेशान नहीं। भाजपा सुक्खू सरकार के जनविरोधी और मनमानी वाले फ़ैसलों का डटकर विरोध करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी रेंजर को 3 वर्ष का कठोर कारावास : फर्जी तरीके से नौकरी पाने वाले

एएम नाथ ।।सुंदरनगर :  सुंदरनगर की एक विशेष अदालत ने फर्जी अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा का लाभ लेने वाले एक पूर्व डिप्टी रेंजर की दोषसिद्धि को बरकरार रखा है। अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िले के कंडाघाट क्षेत्र से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुक्खू से भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न मांगों से कराया अवगत

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। सरकार सोलन विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दे रही है, ताकि यह क्षेत्र तेज़ी से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईओसीएल ऊना ने बाथड़ी में आयोजित किया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर : स्वच्छता पखवाड़ा और मिशन लाइफ के तहत 300 से अधिक ग्रामीणों को मिला लाभ

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 और केंद्र के मिशन लाइफ (लाइफ-लाइफ स्टाइल फॉर पर्यावरण) के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ऊना की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स इकाई ने आज बाथड़ी गाँव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जे.पी. नड्डा ने आपने गांव अमरपुर में किया मतदान : कहा मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत, हर नागरिक करे अपने मताधिकार का करें प्रयोग

एएम नाथ । बिलासपुर, 30 मई । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने शनिवार को पंचायती राज चुनावों में अपने गांव में मतदान करने के बाद प्रदेशवासियों...
Translate »
error: Content is protected !!