आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश : प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य के लिए 31 मई, 2026 तक पोषण नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार देर सायं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि ‘फिट हिमाचल’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लोगों को पोषणयुक्त भोजन के महत्त्व के बारे में व्यापक रूप से जागरूक करनेे की आवश्यकता है। हिमाचल व्यापक पोषण नीति तैयार करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग में डिजिटलीकरण के महत्त्व पर बल देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों का पूरा डेटा ऑनलाइन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी और सुगम बनेगी तथा मरीजों को पंजीकरण और जांच रिपोर्ट जैसी भौतिक प्रतियांे की अनिवार्यता सेे राहत मिलेगी। उन्होंने आईजीएमसी, शिमला में पायलट परियोजना के रूप में पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, माइकोलॉजी, बायो-केमिस्ट्री और फार्मेसी विभागों के मरीजों का पूरा डेटा डिजिटाइज करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए पर्याप्त जनशक्ति उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। इसके उपरांत, इस परियोजना को आईजीएमसी के सभी विभागों तथा राज्य के अन्य चिकित्सा महाविद्यालयों तक विस्तारित किया जाएगा।
श्री सुक्खू ने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों को राज्य में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इस दिशा में स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के लिए अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों पर 3000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। राज्य सरकार ने तीन चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वचालित लैब स्थापित करने के लिए 75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। सरकार सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की सीटें दोगुनी करने के प्रयास कर रही है। यह चिकित्सक स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभावी संचालन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एस.पी. कटियाल, सचिव आशीष सिंघमार, विशेष सचिव अश्वनी कुमार और जितेंद्र सांजटा और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पापा की परियों ने दिखाया खतरनाक स्टंट : हाथ छोड़कर बुलेट पर लगाए गोल-गोल चक्कर

चंडीगढ़ । सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रोमांचक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. यह वीडियो एक ऐसे स्टंट शो का है जिसे हम लोग देसी भाषा में मौत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्मसार ! मां-बाप ने अपना बच्चा ही चिट्टे की खातिर कबाड़ी को बेच डाला

बुढलाडा  : स्थानीय बुढलाडा कस्बे के एक पति-पत्नी ने अपने 6 महीने के जिगर के टुकड़े को चिट्टे के लिए बेच दिया। ढाई महीने बाद, मासूम की नशेड़ी मां को अपने बच्चे को बेचने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने को लेकर प्रशिक्षु चिकित्सकों ने किया मंथन : डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में राज्य स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन आयोजित*

एएम नाथ। धर्मशाला, 25 अगस्त। डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में आयोजित प्रथम राज्य-स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन में नवाचार के साथ उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए गहन मंथन किया तथा नए उपचारों और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 7.28 करोड़ के बजट का किया अनुमोदन

जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने प्रस्तुत किया 15वें वित्तायोग के तहत प्राप्त अनुदान का हिसाब ऊना: जिला परिषद ऊना ने आज त्रैमासिक बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2021-22 के लिए लगभग 7.28 करोड़...
Translate »
error: Content is protected !!