आईडीएफसी बैंक करोड़ों रुपये घोटाला मामले में सीबीआई की एक और बड़ी कार्रवाई, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

by

पुनीत महाजन : पंचकूला, 24 जून। हरियाणा में आईडीएफसी बैंक में हुए करोड़ों रुपये के कथित घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले में एक और महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है। सीबीआई ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) में कार्यरत सौरभ शर्मा नामक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ शर्मा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अकाउंट्स ब्रांच में कार्यरत था। सीबीआई की टीम ने उसे गिरफ्तार करने के बाद पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया।
अदालत में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने आरोपी से पूछताछ और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के लिए रिमांड की मांग की। अदालत ने सीबीआई की दलीलों को स्वीकार करते हुए आरोपी सौरभ शर्मा को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
गौरतलब है कि आईडीएफसी बैंक घोटाला मामले में इससे पूर्व सीबीआई द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसी इस पूरे मामले में धन के लेन-देन, बैंकिंग प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है।
सीबीआई की इस ताजा कार्रवाई को मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। जांच एजेंसी द्वारा आगामी दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए जाइका प्रोजेक्ट 90 फीसदी देने वाले केंद्र का नाम तक नहीं ले रही सरकार : जयराम ठाकुर

केंद्र के सहयोग पर सामान्य शिष्टाचार भी क्यों नहीं दिखा रहे हैं कांग्रेसी नेता हर बात पर केंद्र को कोसने वाले केन्द्र की मदद पर चुप्पी साध लेते हैं जिस बिल्डिंग का उद्घाटन होना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बैंक का सर्वर ही हैक कर चोरों ने 2 दिन में उड़ा लिए साढ़े 11 करोड़ रुपए

एएम नाथ । चंबा : राज्य सहकारी बैंक की हटली शाखा (जिला चंबा) में एक सनसनीखेज साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने बैंक का सर्वर हैक कर मात्र दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने नशे को जड़ से उखाड़ने का लिया है संकल्प – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

समापन्न समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत ऊना – जिला के युवाओं को नशे से दूर रखने व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड में पहले दिन दाखिल हुए 6 नामांकन पत्र

जोगिंदर नगर, 07 मई। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रक्रिया के नामांकन के पहले दिन आज जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 6 लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र...
Translate »
error: Content is protected !!