आकर्षक एवं भव्य रूप में आयोजित होगा जयसिंहपुर दशहरा उत्सव : यादविंद्र गोमा

by

10 से 12 अक्तूबर तक चौगान मैदान में आयोजित होगा राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव
एएम नाथ। जयसिंहपुर, 21 अगस्त : आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री यादविंद्र गोमा ने राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव जयसिंहपुर के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में विशेष रूप में शिरकत की। उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर के अध्यक्षता में राज्य स्तरीय उत्सव – 2024 को अधिक मनोरंजक तथा भव्य रूप में आयोजित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
गोमा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयसिंहपुर में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास और जन सहभागिता से अधिक भव्यता से आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव जयसिंहपुर की पहचान और इसके महत्व तथा गरिमा को ओर अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव हम सभी का उत्सव है और सभी की सहभागिता से इसे और बेहतर रूप में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्सव में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में लोक कलाकारों तथा स्थानीय कलाकारों को अधिक अधिक मौका दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने उत्सव समिति को स्थानीय महिला मंडलों, बाल कलाकारों को भी उत्सव में मंच देने के निर्देश दिये।
मंत्री ने आयोजन समिति को उत्सव के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिये बड़े-बड़े झूले इत्यादि लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान युवाओं के लिये विभिन्न खेलों तथा महिलाओं के लिये मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाये। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव के दौरान जयसिंहपुर चौगान मैदान में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जाए, ताकि लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध हो सके।
गोमा ने दशहरा उत्सव समिति को निर्देश दिए कि उत्सव को अधिक आकर्षक तथा मनोरंजक बनाने के लिये सभी आपसी तालमेल से कार्य करें और उत्सव के आयोजन के लिये विभाग निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करें।
इससे पहले एसडीएम एवं उत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा का बैठक में उपस्थित होने के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि मंत्री के निर्देशों तथा उपस्थित लोगों से प्राप्त सुझावों पर अमल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव 10 से 12 अक्तूबर तक जयसिंहपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित किया जायेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल, डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा, अधिशासी अभियंता विजय वर्मा, सुरजीत कुमार और संजय ठाकुर, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, उपमंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कौशल प्रतियोगिता के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन

ऊना  – हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा प्रदेश के युवाओं को लिए कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक व पात्र उम्मीदवार 31 मार्च तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन शक्ति के तहत हर ब्लाक में दीं जा रही महिलायों के अधिकारों क़ी जानकारी : भरमौर पंचायत में मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया  गया एक दिवसीय जागरूकता शिविर

महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ – बेटी पढाओ  व शिशु की हो रही खरीद-फरोख्त से करवाया अवगत एएम नाथ। भरमौर :   भरमौर में मिशन शक्ति के अंतर्गत चम्बा ब्लाक में 100 दिनों का विशेष जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम केयर योजना पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर… मुख्यमंत्री सुक्खू लगातार बोल रहे झूठ, आरटीआई के जवाब ने ही खोली उनके दावों की पोल’

एएम नाथ। शिमला :-हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री को झूठ के सहारे जनता को गुमराह करने वाला नेता कहा है। जयराम ठाकुर ने दोटूक शब्दों में कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP यूनिवर्सिटी में बीएड की 1369 सीटें खाली : 6 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रोहित भदसाली।  शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में निजी बीएड कॉलेज में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अंतिम माप अप राउंड करने का फैसला लिया है। इसके लिए छात्रों को 3 से...
Translate »
error: Content is protected !!