आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित : स्वास्थ्य संकेतकों पर उत्कृष्ट कार्य हेतु डीसी ने की सराहना

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ l चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के अन्तर्गत ज़िले में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास , आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास से संबंधित मानक बिंदुओं में प्रगति की समीक्षा को लेकर आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो काँफ्रेंस कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने बैठक में कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित इन्डीकेटर्स की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यालय अध्यक्षों को प्रगतिशील जानकारी दृष्टिकोण (प्रोग्रेसिव इंफोर्मेशन अप्रोच) की आवश्यकता पर जोर दिया।


मुकेश रेपसवाल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच से संबंधित संकेतकों पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निजी तौर पर सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करने वाले किसानों- बागवानों की सूची उपलब्ध करवाई जाए। साथ में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गत 6 माह की अवधि के दौरान निर्धारित लक्ष्य तथा अर्जित उपलब्धियों का व्योरा भी प्रस्तुत करने को कहा।


बैठक में विभागीय अधिकारी ने अवगत किया कि जिला में 64605 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड (सॉइल हेल्थ कार्ड) वितरित किए जा चुके हैं ।
उपायुक्त ने इस दौरान विकासखंड तीसा तथा पांगी के तहत कार्यों की वर्चुअल रूप से समीक्षा की।
उन्होंने खंड विकास अधिकारी पांगी को निर्देश दिए कि इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या के चलते आवश्यक ऑनलाइन डाटा अपलोड का कार्य जिला मुख्यालय चंबा से करवाया जाए।
उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, शिक्षा, बाल विकास तथा आधारभूत संरचना आदि से संबंधित विभिन्न इंडिकेटरों पर विभागों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा अर्जित प्रगति के बारे में बिन्दुवार अवगत कराया।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, उपनिदेशक शिक्षा बलवीर सिंह, भाग सिंह, विकास महाजन, उपनिदेशक कृषि भूपेंद्र सिंह, उद्योग प्रमोद शाह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण दिनेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान दिवस पर न्यायिक अधिकारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

रोहित राणा। शिमला :  हमीरपुर 26 नवंबर। संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश और जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट जल्द – इन दिग्गजों की बदल सकती है सीट

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. ऐसे में कांग्रेस इस हफ्ते अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. इस लिस्ट में 15 से 20 उम्मीदवारों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 साल की मासूम बच्ची की मौत : सराज क्षेत्र के बालीचौकी जीरो प्वाइंट पर घटित हुआ हादसा, चालक गिरफ्तार 

एएम नाथ। मंड़ी ;   हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसा जिले के सराज क्षेत्र के बालीचौकी जीरो प्वाइंट पर घटित हुआ। जहां पर एक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवती युवक से पैसों की कर रही थी डिमांड : जिसकी वजह से उसने हत्या का प्लान बनाया, युवती की लाश घेबट बेहड़ के जंगल में पड़ा मिला था

ऊना : जालंधर की युवती की लाश अंब में मिली के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती युवक से पैसों की डिमांड कर...
Translate »
error: Content is protected !!