आखिर शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी प्रमुख पद से सुखबीर बादल का इस्तीफा किया स्वीकार

by
चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की कार्यसमिति ने शुक्रवार को पार्टी प्रमुख के पद से सुखबीर सिंह बादल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। एक महीने पहले अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने बादल के त्यागपत्र को स्वीकार करने के निर्देश का हवाला देते हुए अकाली दल से दो दिसंबर के आदेश को जल्द से जल्द लागू करने को कहा था।
पार्टी नेताओं ने बताया कि यहां पार्टी मुख्यालय में हुई कार्यसमिति की बैठक में बादल का इस्तीफा स्वीकार किया गया। अपना इस्तीफा स्वीकार कर लिये जाने के बाद बादल ने संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
बादल ने पिछले साल 16 नवंबर को पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन पार्टी की कार्यसमिति ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था । कार्यसमिति ने उनसे अपने इस्तीफे पर पुनर्विचार करने की अपील करते हुए कहा था कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो पूरी समिति सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देगी।
अकाल तख्त ने दो दिसंबर को 2007 से 2017 तक पंजाब में शिअद और उसकी सरकार द्वारा की गई ‘गलतियों’ के लिए बादल एवं अन्य नेताओं को धार्मिक सजा सुनायी थी तथा शिअद की कार्यसमिति को पार्टी प्रमुख के रूप में बादल एवं अन्य नेताओं के इस्तीफे को स्वीकार करने का भी निर्देश दिया था। पिछले साल 30 अगस्त को सिखों की सर्वोच्च धार्मिक पीठ अकाल तख्त ने बादल को ‘तनखैया’ (धार्मिक कदाचार का दोषी) घोषित किया था। अकाल तख्त ने उन्हे धार्मिक सजा भी सुनायी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. Daljeet Ajnoha Honored for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.1 :  In a prestigious ceremony, Dr. Daljeet Ajnoha was honored for achieving a PhD in Journalism from Cedarbrook University, USA. The event saw the presence of several distinguished personalities, including former Punjab...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार दुारा किए कार्यो को घर घर तक पहुंचाने के लिए यूथ काग्रेस जन संपर्क मुहिंम चलाएगी: ढिल्लों

गढ़शंकर: जिला होशियारपुर के यूथ काग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ पंजाब यूथ काग्रेस के अध्यक्ष वरिंद्र ढिल्लों ने एक पैलेस में विशाल मीटिंग की और यूथ काग्रेस के समूह पदाधिकारियों को विधानसभा 2022...
article-image
पंजाब

भ्रष्टाचार के खिलाफ ईमानदार नहीं आम आदमी पार्टी जालंधर के विधायक की गिरफ्तारी हैं मात्र राजनीतिक ड्रामा : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार हटाने के जितने भी वायदे किये थे...
Translate »
error: Content is protected !!