आग लगने के बाद आरोपी से लिपट गई थी लड़की : शिक्षिका को जिंदा जलाने वाले सिरफिरे प्रेमी की भी मौत

by
कोहड़ौर के लौली पोख्ताखाम में बृहस्पतिवार की सुबह चचेरी बहन के साथ कॉलेज जा रही शिक्षिका को रास्ते में रोककर ननिहाल के रहने वाले सिरफिरे प्रेमी ने जिंदा जला दिया। आग के आगोश में आने से गंभीर रूप से झुलसे आरोपी ने भी उपचार के दौरान लखनऊ केजीएमयू में दम तोड़ दिया।
जबकि शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई थी।
लौली पोख्ताखाम की रहने वाली 25 वर्षीय नीलू बृहस्पतिवार की सुबह अपनी चचेरी बहन मानसी के साथ घर से कुछ दूर स्थित प्राइवेट स्कूल पढ़ाने जा रही थी। रास्ते में उसके ननिहाल चंदौका का रहने वाला 27 वर्षीय विकास यादव मिल गया। ग्रामीणों के अनुसार बाइक खड़ी कर विकास ने नीलू को रोककर बात करने लगा। लालजी मिश्रा के गेहूं के खेत में ले जाकर विकास ने नीलू के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे वह जलने लगी।
खुद को आग से बचाने के लिए उसने विकास को पकड़ लिया। दोनों आग की लपटों में घिरकर जलने लगे। यह देख आसपास के लोग पहुंचे। तब तक खेत में नीलू मृत मिली और झुलसा विकास गंभीर हालत में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विकास को उपचार के लिए सीएचसी से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से उसे किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई।
इधर मृतका नीलू के पिता रज्जन यादव दिल्ली से घर पहुंचे। जिसके बाद परिजनों ने बेल्हा देवी घाट के करीब शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मां कमलेश कुमारी व पिता रज्जन इकलौती बेटी की मौत पर बिलखते रहे। कोहड़ौर थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी विकास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। चूंकि उसकी भी मौत हो गई है। इसलिए दर्ज मुकदमे में जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट लगेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हेल्पर के 5 पद : प्रणव प्लास्टिकस बेला बाथड़ी में भरे जाएंगे

ऊना, 29 अगस्त – मैसर्ज़ प्रणव प्लास्टिकस बेला बाथड़ी द्वारा 5 सितम्बर मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार...
article-image
पंजाब

Precautions to be taken to

Hoshiarpur/July 17/Daljeet Ajnoha : Doctor Amandeep Kaur Commissioner Municipal Corporation Giving information,  said that keeping in mind the rainy season, we all need to take precautions to avoid diseases like dengue, malaria and diarrhoea. In this...
article-image
पंजाब

नशा तस्करों की पीठ थपथपाने वालों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया : केजरीवाल

नशों की आपूर्ति लाइन तोड़ने के बाद राज्य सरकार का ध्यान अब पुनर्वास पर केंद्रित खेलों को प्रोत्साहित करने से नौजवानों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलेगी-केजरीवाल जलालाबाद (होशियारपुर), 17 मई-  आम आदमी पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला चम्बा में कुल 4 लाख 1 हजार 168 मतदाता अंतिम प्रकाशन के बाद पंजीकृत :फोटोयुक्त मतदाता सूची-2024 अंतिम रूप से प्रकाशित – DC अपूर्व देवगन

12 जनवरी तक नि:शुल्क की जा सकती है नाम पंजीकरण की पुष्टि एएम नाथ। चम्बा, 8 जनवरी : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार...
Translate »
error: Content is protected !!