स्कूटर पर सेब ढोए जाते थे आज से पहले – अब तो पानी भी ढोया जाता : ठियोग पानी कांड में यह चीज स्पष्ट – डॉ राजीव बिंदल

by
एएम नाथ। शिमला :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस की आपसी खैंचतान और लड़ाई से हिमाचल प्रदेश की जनता को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। अब तो नौबत ऐसी आ गई है कि कांग्रेस के मंचों के ऊपर बड़े बड़े नेताओं के अंदर खुले आम तू-तू मैं-मैं की स्थिति उत्पन्न हो गई है ।
               हर्षवर्धन और राम कुमार के बीच आरोप प्रत्यारोप के क्रम ने सरकार की पोल खोल दी है और इस मामले पर मुख्यमंत्री चुपी साधे हुए है। इसी प्रकार प्रेम कौशल और संजय रतन के बयान भी खुल कर सामने आए है अर्थात प्रदेश सरकार की दाल में कुछ काला नहीं है, पूरी दाल ही काली है। हमें कॉंग्रेस में कुछ आपस में खटपट हो, उसकी कोई चिंता नहीं, पर सरकार, प्रदेश की जनता इसके कारण त्रस्त है और कोई इसका संज्ञान लेने वाला नहीं कांग्रेस में ना संगठन बचा है, जो इसका संग्यान लेगा पूर्णरूप से यह यह एक गंभीर समस्या है। सभी कांग्रेस के नेता केवल अपनी छवी सुधारने के कार्यक्रम चला रहे है, इस सरकार ने कोई सलाहकार नियुक्त किए होंगे जो छवी सुधार अभियान चला रहा है।
                       प्रदेश के मुख्यमंत्री हर तीन महीने बाद एक शोशा चोड़ते हैं और उसको छोड़ करके वो हीरो बनने की कोशिश करते हैं, सीएम बोले बिजली की सबसीडी छोड़ दो। सीएम खुद छोड़ते है और अगर इसका मूल्य देखो तो वह केवल 100 रु है और इससे आप प्रदेश की क्या चिंता करना चाहते है। जब सरकार बनानी थी वोट लेने थे तब आप 22 लाख बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली फ्री दे रहे थे , अब दो साल के बाद सरकार के मंत्री ज्ञान बांट रहे हैं की सरकार के पास पैसा नहीं है सब्सीडी कहां से दे सकेंगे और अब मुख्यमंत्री जी को भी ज्ञान आ गया, 2022 के चुनाव में बंद कमरे में हिमाचल प्रदेश की जनता को ठगने की योजना इन्होंने बनाई और इन्होंने सत्ता हड़प ली। 300 यूनिट बिजली कहां गए यह प्रदेश की जनता जानना चाहती है, स्कूल के बच्चों को फ्री वर्दी मिलती थी, हजारों लाखों मरीजों का फ्री इलाज होता था वो कहां गया ? सीएम तो नाखून कटा करके शहीद होना चाहते हैं।
                      उन्हें कहा को भाजपा को गाली देना और भाजपा पर दोषारोपण करना कांग्रेस पार्टी का फैशन हो गया है। कांग्रेस की सरकार कहती है कि नौकरियां दे दी पर सच्चाई तो यह है कि प्रदेश में लाखों नौकरियां छीन ली गई है, एक साल से आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है।बिंदल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज से पूर्व कांग्रेस राज में स्कूटर पर सेब ढोए जाते थे अब तो पानी भी ढोया जाता है, ठियोग पानी कांड में यह चीज स्पष्ट हुई है। साथ ही यह सरकार उद्योगपतियों पर मेहरबान है इसलिए गति शक्ति योजना के अंतर्गत 7 करोड़ रु की राशि एक उद्योगपति की दीवार निर्माण पर खर्च दिया गया यह ही नहीं प्रदेश में ट्रेज़री खाली एवं बंद है पर इस उद्योगपति के लिए 2.50 करोड़ की राशि अलग से वितरित कर दी गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*हर महीने कमा रहे 50 हजार – ऊना के हरदीप, अशोक और संजीव योजना के प्रारंभिक लाभार्थियों में शुमार ; *युवाओं के लिए वरदान बनी राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना*

रोहित जसवाल। ऊना, 7 जनवरी. हिमाचल सरकार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना प्रदेश के युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से प्रदेश के अनेकों युवा न केवल आत्मनिर्भर बन...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में वजीफे के चैक अमृतधारी विधार्थियों को डा. राय ने वितरित किए

गढ़शंकर -बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के अमृतधारी विधर्थियों के लिए शिरोमणी गुरूदुारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी द्वारा भेजी गई 82 हजार रूपए की भेजी वजीफा राशी एसजीपीसी सदस्य ड़ा. जंग...
article-image
पंजाब

इकनोमिकस मसलों के लिए बनाई कमेटी का सांसद तिवारी को सदस्य किया मनोनीत : कांग्रेस कमेटी के 13, 14 व 15 मई को राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर के लिए

गढ़शंकार । आल इंडिया कांग्रेस कमेटी का 13, 14 व 15 मई को राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है । जिसके लिए इकनोमिक्स  मसलों पर बनाई कमेटी का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक नरिंदर कौर भराज गांव लखेवाल के मनदीप सिंह की बन गईं जीवन संगिनी

पटियाला : पंजाब के संगरूर हलके से प्रदेश की सबसे युवा और पहली बार विधायक बनी नरिंदर कौर भराज (28) आज गांव लखेवाल के मनदीप सिंह (29) की जीवनसंगिनी बन गईं। दोनों के आनंद...
Translate »
error: Content is protected !!