आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंचेगी सड़क : 300 लोगों का सपना होगा पूरा, खत्म होगी 6 किमी की पैदल चढ़ाई

by

पांगी घाटी के दुर्गम गांव कुलाल के लोगों की बरसों पुरानी मुराद होने जा रही पूरी

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत मिंधल के कुलाल गांव के निवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। सड़क सुविधा के लिए तरस रहे यहां के करीब 300 ग्रामीणों का सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है। कई सालों के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद आखिरकार गांव तक सड़क पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।


आपको बता दें कि हाल ही में करीब एक महीना पहले पांगी में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक के दौरान जनजातीय मंत्री ने इस सड़क का भूमिपूजन किया था। उसके तुरंत बाद ही विभाग ने मशीनरी मैदान में उतार दी है। कुलाल पुल से आगे करीब दो किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा भी कर लिया गया है। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही है, जिस पर विभाग करीब 2.98 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च कर रहा है।
कुलाल गांव घाटी का अंतिम गांव है, जहां करीब 300 लोगों की आबादी रहती है। अब तक सड़क न होने के कारण यहां के लोगों को कुलाल पुल से गांव तक पहुंचने के लिए करीब 6 किलोमीटर की बेहद कठिन और खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती थी। बीमारों को अस्पताल ले जाना हो या घर का राशन पहुंचाना हो, ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्राम पंचायत मिंधल की प्रधान भाग देई का कहना है कि सड़क बनने से ग्रामीण संपर्क की बाधाएं खत्म हो जाएंगी और लोगों को अपना घरेलू सामान घर तक पहुंचाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि विभाग ने मार्च महीने तक सड़क को गांव तक पहुंचाने का सख्त लक्ष्य रखा है। अगर मौसम ने साथ दिया और ज्यादा बर्फबारी नहीं हुई, तो मार्च में ही इस सड़क का लोकार्पण कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वन विभाग की जमीन बीच में आने के कारण वन अधिकार अधिनियम की मंजूरी में यह प्रोजेक्ट कई सालों से लटका हुआ था। अब तमाम बाधाएं दूर होने के बाद लोक निर्माण विभाग इसे प्राथमिकता दे रहा है ताकि ग्रामीणों का सफर आसान हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया गिरी गंगा सड़क का निरीक्षण : जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दिया आश्वासन

शिमला, 02 नवम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां जुब्बल उपमण्डल में खड़ा पत्थर क्षेत्र में 6 करोड़ 40 लाख रुपये से निर्मित होने वाली गिरी गंगा सड़क के निर्माण कार्य का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन करसोग अस्पताल का आगामी लक्ष्य : डॉ. गोपाल चौहान

करसोग अस्पताल में बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर दिया बल, उपचाराधीन मरीजों को फल किए वितरित एएम नाथ। करसोग :  नागरिक चिकित्सालय करसोग में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं जनहितैषी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा में सरकार के जवाबों पर बरसे बिक्रम ठाकुर, बोले- ‘गोलमोल जवाब देकर जनता से जुड़े सवालों से बच रही सरकार’

एसडीएम कार्यालय की घोषणा, बंद संस्थानों, 1500 रुपये, एक लाख नौकरियों से लेकर खनन हादसे और औद्योगिक परियोजनाओं तक सरकार को घेरा एएम नाथ। शिमला। पूर्व उद्योग मंत्री एवं भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना लाइसेंस तेजाब का भंडारण और बिक्री अवैध : DC अपूर्व देवगन

पॉइजन एक्ट के तहत तेजाब नियंत्रण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा एएम नाथ। मंडी :  जिला में पॉइजन एक्ट, 1919 तथा हिमाचल प्रदेश पॉइजन (पजेशन एंड सेल) नियम, 2014 के प्रभावी कार्यान्वयन को...
Translate »
error: Content is protected !!