आजादी दिवस महोत्सव के चलते एआईईसी कंपनी ने बच्चों को बांटें तिरंगे झंडे

by

गढ़शंकर : एआईईसी कंपनी द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मौके पर गढ़शंकर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंपनी की तरफ से सभी बच्चों को तिरंगे झंडे दिए गए तथा 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा झंडा लहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों को शहीदों द्वारा आजादी प्राप्त करने के लिए दी गई शहादतों के बारे में अवगत करवाया गया। इस दौरान नगर कौंसिल गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर सिंह शूका विशेष तौर पर समागम में शामिल हुए।
कंपनी के रिजनल डायरैक्टर कंवर अरोड़ा ने कहा कि भारत ने पिछले 75 सालों में बहुत तरक्की की है तथा यह तभी ही संभव हुआ है। जब हमारे नौजवानों में देश भक्ति की भावना रही है। उन्होंने कहा कि भारत आने वाले समय में विश्व स्तर पर अग्रणी बनने जा रहा है तथा नौजवान इसमें अहम भूमिका निभाएंगे। भारत की आजादी के लिए लाखों शहीदों ने कुर्बानियां दी हैं तभी हम आज आजाद भारत का हिस्सा बन सके हैं। नौजवान दुनिया में जहां भी पहुंच जाएं, उन्हें अपनी मातृ भूमि को सदैव याद रखना चाहिए तथा देश के विकास में अपना योगदान जरुर डालना चाहिए। उन्होंने बच्चों को भी अपने घरों में तिरंगा लहराने की अपील की। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा यह 75वां त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मैडीकल प्रैकटीशनर्स एोसिएशन पंजाब का डा. गिरदावर सिंह को प्रदेशिक सदस्य किया नियुक्त

गढ़शंकर : मैडीकल प्रैकटीशनर्स एोसिएशन पंजाब, जिला होशियारपुर की समूह टीम की सैला खुर्द में जिले के संरक्षक डा.गुरजीत सिंह व जिला अध्यक्ष डा. अकाशदीप वेदी की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। जिसमें बिभिन्न गावों...
article-image
पंजाब

महिला से छेड़छाड़ मामले में आप MLA मनजिंदर सिंह लालपुरा सहित 12 आरोपी दोषी करार : पुलिस ने हिरासत में लिया

तरनतारन । विवाह समारोह में भाग लेने आई अनुसूचित जाति से संबंधित परिवार की लड़की हरबिंदर कौर उसमां के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले पर एडिशनल सेशन जज तरनतारन प्रेम कुमार की अदालत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपदा में 9 महीने की बच्ची ने खोए माता-पिता : पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पहुंचे बच्ची को दुलार देने

एएम नाथ । सराज : हिमाचल प्रदेश में आई आपदा ने  90 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। वहीं कई लोग अपनों से बिछड़ गए। प्रदेश के 34 लोगों का अभी तक कोई...
article-image
पंजाब

सीएम मान ने कर दिया बड़ा खुलासा! गुरु ग्रंथ साहिब के गायब 328 स्वरूपों में से 169 मिले, नवांशहर के इस डेरे से हुए बरामद

चंडीगढ़  : गुरु ग्रंथ साहिब के 328 लापता स्वरूपों में से 169 को एसआईटी ने नवांशहर के बंगा स्थित एक डेरे में ढूंढ निकाला है। यह जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!