आजादी संभाल कर रखना सबसे बड़ी चुनौती: जंडा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सभ्याचार संभाल सोसाइटी ने देश मेरा मैं देश का विषय पर भाषण प्रतियोगिता की आयोजित ।
आजादी मिलने के उपरांत सबसे बड़ी चुनौती आजादी को संभाल कर रखना है जिसे पूरा करने के लिए हमें अपने बच्चों को आजादी के सही मायने समझने होंगे ।
उपरोक्त शब्द सभ्याचार संभल सोसाइटी द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिलावाली में आजादी को समर्पित “देश मेरा मैं देश का” विषय पर करवाए गए भाषण प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए कहे।
जड़ा ने कहा की सभ्याचार संभल सोसाइटी हमेशा यह प्रयास करती रही है कि हमारे बच्चे हमारे सभ्याचार के साथ-साथ अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेवारियों को भी समझे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी संजीव तलवाड़ ने कहा आजादी के बाद हमें मानसिक तौर पर गुलाम करने की एक साजिश रची गई जिसमें हमें हमारी संस्कृति से दूर करने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा बेशक हम आधुनिक युग में चले जाएं अगर हम अपनी संस्कृति पीछे छोड़ जाएंगे तो विश्व के किसी भी देश का हम मुकाबला नहीं कर पाएंगे संजीव तलवाड़ ने बच्चों को अपने सभी दिवस अपनी संस्कृति अनुसार मनाने की प्रेरणा दी ।
इस मौके राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित प्रसिद्ध लेखक दो धर्मपाल साहिल ने बच्चों को आजादी बचाए रखने के लिए आने वाले समय में आने वाली चुनौतियों से अवगत करवाया उन्होंने बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफल जीवन का मंत्र देते हुए कहा कि केवल शिक्षा ही उन्हें हर मोड़ पर सफलता डलवा सकती है।
प्रतियोगिता में हरलीन कौर ने प्रथम सुरभि द्वितीय एवं लवेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे जिन्हें प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ अजय बग्गा द्वारा नगद पुरस्कार के तहत प्रशंसा पत्र भी भेंट किया गया इस मौके पर प्रिंसिपल राकेश कुमार, रंजीव तलवाड़ ,मोहन लाल कलसी,हरबंस सिंह कमल ने भी अपने विचार रखे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा वैररियर्स ने इंडियन नेवी को 2-1 से पराजित किया तो सीएफए व एसबीबीएस पेनल्टी किक्स में बराबर

59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का चौथा दिन। माहिलपुर – प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 59 वे ऑल इंडिया...
article-image
पंजाब

अकाल अकादमी मायोपट्टी के विद्यार्थियों द्वारा नडालों में नशा विरोधी नाटक का मंचन

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : गुरुद्वारा जनम स्थान संत बाबा निधान सिंह जी, गांव नडालों में जत्थेदार बाबा गुरमीत सिंह जी के मार्गदर्शन में अकाल अकादमी मायोपट्टी के विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध एक...
article-image
पंजाब

बर्खास्त पुलिसकर्मी अमनदीप कौर को विजिलेंस ने किया ग्रिफ्तार : आय से अधिक संपत्ति के मामले में

एनटीएफ द्वारा 17 ग्राम से अधिक नशे के साथ पकड़ी गई पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कर्मी अमनदीप कौर को सोमवार को विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में गिरफतार किया...
Translate »
error: Content is protected !!