आठ बार सांसद व चार बार मंत्री रहे चौधरी अजीत सिंह के निधन पर आल इंडिया जाट महासभा ने दुख जताया

by

गुडग़ांव : आठ बार सांसद रहे और चार बार केंद्री मंत्री रहे चौधरी अजीत सिंह के  आज गुडग़ांव के अस्पताल में देहांत होने पर आल इंडिया जाट महासभा ने गहरा दुख प्रकट किया। आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह, राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा , महिला विंग पंजाब की अध्यक्ष नवजोत कौर सिंद्धू,  पंजाब के जर्नल सैक्रेटरी इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय, दीपिका देशवाल, पंजाब के सलाहकार सुखवीर मिन्हास, सयुंक्त सचिव हरविंदर सिंह संघा, होशियारपुर के जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह काका, रोपड़ के जिला अध्यक्ष जैलदार सतविंदर सिंह, मोहाली के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह कंसाला, जालंधर के जिलाध्यक्ष जसप्रीत सिंह ने गहरा दुख प्रकट करते हुए भगवान से उन्हें अपने चरनों में विराजमान करने और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्राथना करते हुए कहा किसान व जाट समुदाय के चौधरी साहिब का जाना अपूर्णीय घाटा है। वह किसानों के लिए और जाट समाज के लिए संघर्षत रहे है। किसान व जाट समाज हमेशा उनका ऋाणि रहेगा और उनके दिखाए मार्ग हम सभी चलते हुए उन्हें सच्ची ऋद्धांजलि देने के लिए किसानों के संघर्ष का अंजाम तक पहुंचाएगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

21 जून को पुलिस लाइन ग्राउंड में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : निकास कुमार

  अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) ने जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक की -जिला निवासियों से योग दिवस समारोह में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ...
article-image
पंजाब

गांवोंं के निवासियों ने गढ़शंकर से जेजों दोआबा मार्ग को पुन: बनाने की मांग की

गढ़शंकर: 15 जनवरी : गांव रामपुर, बिल्ड़ों, भज्जलां व अन्य गांववासियों द्वारा गढ़शंकर से जेजों दोआबा मार्ग की खस्ताहाल को लेकर उसे दोबारा बनाने की मांग संबंधी आज एक ज्ञापन एसडीएम गढ़शंकर को सौंपा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिभव कुमार ने एक साथ 7-8 थप्पड़ मारे – कहा ,साली तेरी औकात क्या है, नीच औरत, ऐसी जगह गाड़ेंगे पता तक नहीं चलेगा’: पीरियड में थीं स्वाति मालीवाल, फिर भी टांगों के बीच मारता रहा विभव कुमार

नई दिल्ली : एफआईआर में मालीवाल ने बताया कि उन्हें बिभव कुमार ने उन्हें एक साथ 7-8 थप्पड़ मारे। जब स्वाति मालीवाल ने इसका विरोध किया और उन्हें पीछे धकेला तो बिभव कुमार उन...
Translate »
error: Content is protected !!