आढ़ती एसोसिएशन पंजाब का शिष्ट मंडल भारतीय संत समाज की बड़ी शख्सियत स्वामी कृष्णानंद जी से मिला

by

गढ़शंकर : आढ़ती एसोसिएशन पंजाब का शिष्ट मंडल प्रांतीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह चीमा की अध्यक्षता में स्वामी कृष्णानंद जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ सेवा मिशन को उनके आश्रम बीनेवाल में मिला और भारत सरकार द्वारा पंजाब कृषि क़ानून से बाहर जाकर आढ़तियों की आढ़त 2.5 पर्सेंट से कम करके 46 र देने के निर्णय और किसान की फसल की मज़दूरी जे फार्म से काटने की अनुमति ना देना कॉटन कार्पोरेशन की ओर से कपास की खरीद में आढ़तियों को आढ़त से वंचित रखना किसानों को फसल की कीमत उनकी मर्जी की बजाए पोर्टल से देने आदि के कानून विरोधी आदेश वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम मांग पत्र सौंपा। जिसके बाद प्रेस को जारी बयान में कहा कि स्वामी जी जहां गौवंश व गऊशालाओं की मुश्किलों व कृषि क्षेत्र में आने वाली मुश्किलों के बारे में अक्सर प्रधानमंत्री जी के अवगत कराते रहते हैं। स्वामी जी ने विश्वास दिलाया है कि पंजाब कृषि प्रधान देश है और यहां आढ़ती किसान मजदूर ट्रांसपोर्टर खरीददार ये सभी मंडीकरण के अहम अंग हैं तथा इनमें से आढ़तियों को निकाल कर पूरे मंडीकरण सिस्टम को आघात पहुंचाने के बराबर है। इसीलिए वह जल्दी ही प्रधानमंत्री को इन मुश्किलों से अवगत करवाकर इनका समाधान करवाने।की कोशिश करेंगे। उन्हीनो ने बताया कि स्वामीजी ने कहा कि गौवंश को इसके कुदरती देवांगन जंगलों चरागाहों व नदी किनारे वृक्षों के साथ रखने के लिए 1 बड़ी के मनाई जा रही है जिसमें किसानों आढ़तियों सरकार व समाजसेवी संस्थाओं को आगे आकर सहयोग देने की मांग की इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौसेवा मिशन शिंगारा सिंह बैंस पंजाब, अध्यक्ष बिल्लू से माजरी आढ़ती एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरिंदर कुमार अहमदगढ़ महाँ सचिव राजेंदर अरोड़ा पटियाला मनविंदर वालिया नवांशहर कुलवंत राय पबी कपूरथला,अवतार शर्मा तरनतारन सुरजीत सिंह अमृतसर अजमेर सिंह धालीवाल लुधियाना पुनीत जैन मोहाली,पवन कुमार संगरूर,जसविंदर जस्सी फाजिल्का, देसराज फिरोजपुर ,गमदूर बठिंडा, श्याम लाल मानसा,राज जगोता नकोदर, कश्मीरी लाल जालंधर,राजीव मल्होत्रा फतेहगढ़ साहिब , कन्हैयालाल बांका जगराओं,संजीव जैन बंगा, अवतार टांडा,विजय कुमार रामा,संजीव कुमार लहरा ने भी स्वामी जी के सम्मुख विचार दिए

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खुरालगढ़ साहिब तक जाने वाली सड़क को 18 फीट चौड़ा कर  साढ़े छे करोड़ से बनाया जाएगा : पंकज

गढ़शंकर।   श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य, पंकज कृपाल एडवोकेट, ने प्रैस से बात करते हुए कहा कि श्री गुरु रविदास फाउंडेशन की पहली बैठक में, मैंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से श्री खुरालगढ...
article-image
पंजाब

मानव के लिए कल्याणकारी है श्री राम चरितमानस, रोजाना करें पाठः राजन जी महाराज

दशहरा मैदान में श्री राम कथा शुरु होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : शहर के दशहरा मैदान में श्री राम कथा बड़े ही श्रद्धाभाव एवं उत्साह के साथ शुरु हुई। पहले दिन कथा में सैकड़ों लोगों...
article-image
पंजाब

निमिशा मेहता ने मेहंदवानी धरनाकारियों की मांग हिमाचल सरकार के समक्ष रखी

गढ़शंकर l भाजपा नेता निमिशा मेहत ने गांव मेहंदवानी में लंबे समय से चल रहे धरने में शमूलियत की तथा धरनाकारियों के वफद को साथ लेकर उनकी मुलाकात हिमाचल सरकार के इंडस्ट्रियल डिवैलपमैंट कार्पोरेशन...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल पंडोरी बीत में नवनिर्मित चारदीवारी और साइंस लैब का उद्घाटन डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने किया

गढ़शंकर।  सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल पंडोरी बीत में नवनिर्मित चारदीवारी और साइंस लैब का उद्घाटन गढ़शंकर विधायक आम आदमी पार्टी और डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने किया। मुख्याध्यापक लखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!