आतंकवाद, गैंगस्टरों और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी : डीआईजी बॉर्डर रेंज नानक सिंह

by

अमृतसर, 16 अक्टूबर . पंजाब के डीआईजी बॉर्डर रेंज नानक सिंह ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण Police ने आतंकवाद, नशा तस्करी और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि Chief Minister और डीजीपी के निर्देशों के तहत Police सक्रियता से काम कर रही है।

हाल ही में अजनाला थाने में दर्ज एक मामले में Police ने एक आईईडी, तीन हैंड ग्रेनेड, एक मदरबोर्ड, रिमोट-कंट्रोल बैटरी और डेटोनेटर जैसे सामान बरामद किए. इस कार्रवाई ने संभावित बड़े हमले को रोकने में अहम भूमिका निभाई।

डीआईजी ने बताया कि यह केवल एक कड़ी है. अमृतसर Police लगातार आतंकवाद, गैंगस्टरों और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि शांति भंग करने वालों, नशा तस्करों और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में अब तक 879 मामले दर्ज किए गए, 1,491 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 211 किलो हेरोइन, 6 किलो आईस और 1.5 किलो अफीम बरामद हुई. इनकी कीमत लगभग 1.90 करोड़ रुपए आंकी गई है. इसके अलावा, नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत 68 भगोड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. दोषियों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी जारी है।

नानक सिंह ने Police की मेहनत की सराहना की और कहा कि बीएसएफ, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने से सफलताएं मिली हैं. उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी और विशेष छापेमारी से नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ा जा रहा है. Police न केवल ड्रग्स बरामद कर रही है, बल्कि तस्करी की पूरी चेन को उजागर करने पर ध्यान दे रही है।

डीआईजी ने आम लोगों से अपील की कि वे संदिग्ध गतिविधियों या वस्तुओं की तुरंत सूचना दें. उन्होंने जोर देकर कहा कि अमृतसर में शांति बनाए रखने के लिए Police और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगी।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रेवेल एजेंट से मिल कर ASI ने कर दिया बड़ा खेल : अमेरिका भेजने के लिए लिए 90 लाख

लुधियाना : लुधियाना में एक परिवार ने अमेरिका जाने की चाह में अपना सबकुछ गंवा दिया। पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को अमेरिका भेजने के लिए ट्रैवल एजेंट और पंजाब पुलिस के एएसआई ने...
article-image
पंजाब

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के कोआर्डिनेटर दलजीत राजू के घर पर हुई फायरिंग

फगवाड़ा  : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और “युद्ध नशा विरुद्ध” कोऑर्डिनेटर दलजीत राजू के घर पर गोलियां दो मोटरसाइकिल सवारों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में चलाई गई हैं और हमलावर मौके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर सिंह वाहला पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के निदेशक नियुक्त

  एएम नाथ। गुरदासपुर : पंजाब सरकार द्वारा गुरदासपुर के श्री कश्मीर सिंह वाहला को पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड का निदेशक नियुक्त किया गया। गुरदासपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं किसान विंग...
Translate »
error: Content is protected !!