आतंकी हमले के बाद पहलगाम में थोड़ी चहल-पहल दिखी : होटल वाले दे रहे एक के साथ एक फ्री खाना

by

 

म्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की घटना के बाद देशभर में अभी भी खासा रोष है. आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन की मांग भी की जा रही है. हमले के तुरंत बाद पर्यटक घाटी और पहलगाम घूमने आने से दूरी बनाने लगे थे, लेकिन इस वीकंड में यहां पर पर्यटकों की मौजूदगी देखी गई है।
अब ऐसा लग रहा है कि यह पर्यटन स्थल अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को फिर से खींचने लगा है।
              पहलगाम में पर्यटकों पर किए गए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. लेकिन इस घटना से कुछ दिनों की खामोशी के बाद लोग फिर से यहां पर छुट्टियां मनाने आने लगे हैं. कल शनिवार को छुट्टियां मनाने वाले लोग इस खूबसूरत शहर में लौटते देखे गए. हमले के बाद से ही यह छोटा सा हिल स्टेशन मंगलवार (22 अप्रैल) से गुरुवार तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
होटल वाले दे रहे एक के साथ एक फ्री खाना
कल शनिवार को पर्यटकों को लिद्दर नदी  के किनारे पहलगाम के पॉपुलर “सेल्फी पॉइंट” पर तस्वीरें लेते और सेल्फी लेते देखा गया है. यहां आए ज्यादातर पर्यटकों का कहना है कि चूंकि पहलगाम में पर्यटकों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध या बंदिश नहीं है, इसलिए उन्होंने अपनी छुट्टियों की योजना को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
पर्यटकों के अनुसार, होटल मालिक भी यहां आने वालों को स्पेशल छूट दे रहे हैं, साथ ही खाने-पीने की कुछ दुकानें तो हर ऑर्डर किए गए खाने के साथ एक खाना फ्री में दे रही हैं. हालांकि पहलगाम का बैसरन को पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित किया गया है, ऐसे में हम पहलगाम में अन्य जगह घूमने गए।
बैसरन छोड़ पहलगाम में कहीं कोई पाबंदी नहीं
यहां आए कोलकाता के जॉयदीप घोष दस्तीदार ने कहा, “हम शुक्रवार को आए और पाया कि यहां सब कुछ सामान्य था. हालांकि अधिकांश बाजार और दुकानें बंद थीं. स्थानीय लोग और सुरक्षाकर्मी बहुत सपोर्टिव रहे. बैसरन के मैदान को छोड़कर, जो पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित है, हमने यहां पर अन्य जगहों का दौरा किया।
एक अन्य पर्यटक बिहार से आए एक टीचर मृत्युंजय पांडे ने भी कहा कि उनके पास 24-26 अप्रैल तक की बुकिंग थी, लेकिन पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद इसे रद्द कर दिया गया. हालांकि, जब हमें बताया गया कि पहलगाम में पर्यटकों के आने पर कोई रोक नहीं है, तो हमने फिर से प्लान बनाया और शनिवार सुबह यहां आ गए. हम शाम तक वापस चले भी जाएंगे।
कोलकाता का एक परिवार जो पहलगाम हमले से पहले 21 अप्रैल को ही घाटी में आ गया था, जो सोनमर्ग और गुलमर्ग घूमने के बाद शनिवार को पहलगाम आया था।
सड़कों पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती
कोलकाता के एक बिजनेसमैन मोहम्मद सफीक, जो अपने परिवार के साथ यहां घूमने आए थे, ने बताया, “उस आतंकी घटना के बाद से यहां के लोग काफी सपोर्टिव हैं. हमें कोई डर नहीं लगा. उन्होंने आगे कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी थी, लेकिन हम सिर्फ इस वजह से ऐसी जगह पर आना बंद नहीं कर सकते।
हालांकि, कुछ पर्यटकों के आने के बाद भी यहां पर पहले जैसा माहौल अभी नहीं बन सका है. इस प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पर अमूमन 3,000 से 5,000 पर्यटक रोजाना आते हैं, लेकिन अभी यह इलाका काफी सुनसान दिख रहा है, सड़कों पर सिर्फ सुरक्षा बल और स्थानीय लोग ही नजर आ रहे हैं. हमले के पांचवें दिन (शनिवार) भी जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को छोड़कर ज्यादातर दुकानें बंद थीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

शिक्षा खंड ऊना में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग तिथियां निर्धारित

ऊना : शिक्षा खंड ऊना के राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए काउंसलिंग की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी देते हुए खंड प्रारम्भिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

क्रिकेट का नया ‘शेर’ तैयार करेगा पंजाब, शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग शुरू : मुख्यमंत्री मान ने किया शेर-ए-पंजाब टी

6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच मुकाबला, उभरते क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मंच; फाइनल 13 सितंबर को चंडीगढ़/मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहली फ्रेंचाइजी आधारित शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हजारों कर्मचारियों को राहत – कॉन्ट्रैक्ट के बाद रेगुलर हुए कर्मियों को सालाना अर्जित वेतन वृद्धि दी जाए : हाईकोर्ट

शिमला :   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध के बाद नियमित हुए हजारों कर्मचारियों को राहत देते हुए आदेश दिया है कि अनुबंध अवधि के दौरान अर्जित वार्षिक वेतनवृद्धि दी जाए। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान की सहायता राशि

जन संकल्प सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये के वित्तीय लाभ दिए एएम नाथ। मंडी : मंडी में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन के दौरान आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!