आत्मसमर्पण किया पंजाब पुलिस के एसपी व जस्सी ठेकेदार ने विजिलेंस दफ्तर फ़िरोज़पुर में : शिकायतकर्ता को डरा धमका कर 20 लाख रुपये रिश्वत वसूलने के मामले में फरार थे फरीदकोट के तत्कालीन एसपी

by

कोटकपूरा :  गांव कोटसुखिया के चार साल पुराने बाबा दयाल दास हत्याकांड में आईजी फरीदकोट के नाम पर शिकायतकर्ता को डरा धमका कर 20 लाख रुपये रिश्वत वसूलने के मामले में फरार चल रहे फरीदकोट के तत्कालीन एसपी गगणेश कुमार शर्मा व एक अन्य जसविंदर सिंह जस्सी ठेकेदार ने मंगलवार को फिरोजपुर स्थित विजिलेंस दफ्तर में आत्मसमर्पण कर दिया।

दोनों ही आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं जिला अदालत व उच्च न्यायालय से रद्द हो चुकी हैं। इस बीच विजिलेंस दोनों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी थी। विजिलेंस ने दोनों को बुधवार को फरीदकोट की अदालत में पेश करेगी।

जानकारी के अनुसार गांव कोटसुखिया के बाबा दयाल दास हत्याकांड में मुख्य आरोपी को क्लीन चिट मिलने के बाद शिकायतकर्ता बाबा गगन दास ने फरीदकोट रेंज के आईजी के पास नए सिरे से पड़ताल करने का आवेदन दिया था। इस पर आईजी ने एसपी गगणेश कुमार शर्मा की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया। उक्त एसआईटी ने शामिल एसपी के अलावा डीएसपी फरीदकोट सुशील कुमार व आईजी दफ्तर के एसआई खेमचंद पराशर ने दो अन्य प्राइवेट व्यक्तियों महंत मलकीत दास व जसविंदर सिंह जस्सी ठेकेदार के साथ मिलकर बाबा गगन दास से हत्याकांड में बाबा जरनैल दास को दोबारा नामजद करने के लिए 50 लाख की मांग की। रिश्वत के लिए पुलिस अधिकारियों ने बाबा गगन दास को डराना-धमकाना भी शुरू किया और 35 लाख रुपये में सौदा करके 20 लाख की वसूली भी कर ली।

रिश्वत लेकर भी जब बाबा जरनैल दास पर कार्रवाई ना हुई तो बाबा गगन दास ने पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक हेल्पलाइन व डीजीपी पंजाब से शिकायत कर दी। इस शिकायत पर पड़ताल के लिए डीआईजी फिरोजपुर की अगुवाई में एसआईटी गठित की गई। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद पिछले साल जून माह में थाना सदर कोटकपूरा में एसपी, डीएसपी और एसआई समेत बाकी दोनों प्राइवेट व्यक्तियों पर केस दर्ज किया गया और केस विजिलेंस को सौंप दिया गया। इस मामले में डीएसपी सुशील कुमार को विजिलेंस गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एसआई ने विजिलेंस और महंत मलकीत दास ने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

विवाद में घिरे है तत्कालीन आईजी प्रदीप कुमार यादव :  20 लाख के रिश्वत प्रकरण में फरीदकोट के तत्कालीन आईजी प्रदीप कुमार यादव भी विवाद में घिरे हैं। चूंकि इस केस में नामजद महंत मलकीत दास को सरकारी गवाह बनाया जा चुका है जिन्होंने अदालत में दर्ज करवाए बयान में खुलासा किया था कि यह रिश्वत आईजी के नाम पर नहीं बल्कि उनकी सहमति से वसूली गई थी। इस बयान के आधार पर विजिलेंस आईजी पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिश्वत लेने के आरोप में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा एएसआई गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जारी मुहिम के तहत, जिला शहीद भगत सिंह नगर के थाना औड़ में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) प्रशोतम लाल को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सीएम चन्नी गुट की बघेल से बैठक : बघेल बोले हाईकमान – टिकट सिर्फ जीतने वाले को मिलेगा

चंडीगढ़ ; पंजाब कांग्रेस में पिछले कई दिनों से चल रहे नेतृत्व और संगठनात्मक मुद्दों के बीच शनिवार को हुई अहम बैठक के बाद पार्टी ने एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। पंजाब...
article-image
पंजाब

Saplings were planted by Alliance

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 4 :   Today on the occasion of Hariyali Amavasya, keeping in mind the environment protection, saplings were planted by Alliance Club Hoshiarpur Greater at India Enclave Piplanwala. Ally. Ramesh Kumar and Ally....
article-image
पंजाब

600 करोड़ रुपए के बकाये के दावों को सख्ती से खारिज – सरकारी और निजी अस्पतालों का कुल बकाया 364 करोड़ : डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ :  पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज प्राइवेट अस्पताल और नर्सिंग होम एसोसिएशन पंजाब द्वारा आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विभिन्न उपचारों के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!