आत्महत्या : कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी का फंदा लगाकर

by

सुंदरनग: 11 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के करसोग से कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मस्त राम करसोग विधानसभा से 2 बार विधायक रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1993 और 2002 में हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। इस बारे भी मस्त राम कांग्रेस की टिकट के दावेदार थे।
जानकारी के अनुसार, मस्त राम ने सुंदरनगर में रविवार को निजी होटल में कमरा लिया था। सोमवार दोपहर को उनका चेक आउट का समय था। जब मस्त राम ने चेक आउट नहीं किया तो होटल स्टाफ उनके कमरे पर पहुंचा। कमरे पर कुंडी नहीं लगी थी। जैसे ही स्टाफ के लोगों ने अंदर जाकर देखा तो उन्होंने फंदा लगाया हुआ था। जिसके बाद होटल के स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान प्रकिया को उत्तम बनाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण 

एएम नाथ। पांगी, 15 मई :  सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम पांगी रमन घरसंगी की निगरानी में आज लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर  तहत  मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत माइक्रो ऑब्जरवर्स को पूर्वांभ्यास करवाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

16 लाख देकर पत्नी की हत्या करवाई : पहले खुद हत्या करने का भी किया था प्रयास

जमशेदपुर. पत्नी को मारने के लिए पति ने पानी की तरह पैसा बहाया, कई बार खुद भी मर्डर का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी  आखिरकार 16 लाख की सुपारी लेकर गुर्गों ने काम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय श्रीमती निर्मला देवी के जन्मोत्सव पर गरली में शांति पूजन एवं पाठ का आयोजन

राज्यपाल शुक्ल ने की कार्यक्रम में सहभागिता राकेश शर्मा : तलवाड़ा/ कांगड़ा : भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजय करोल के पैतृक गांव गरली, जिला कांगड़ा में उनकी स्वर्गीय माता श्रीमती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा ने नयना देवी मंदिर में टेका माथा ……बोले- कांग्रेस ने चुनाव में युवाओं, महिलाओं, दलितों को बरगलाने का किया काम

रोहित भदसाली। ऊना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का विधानसभा चुनाव देश का मिजाज बता रहा है। किसान, युवा और महिलाएं सभी...
Translate »
error: Content is protected !!