आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखने का सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख किया अनुरोध

by

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी  की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर जालंधर के आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखने का अनुरोध किया।  प्रधानमंत्री मोदी ने 30 मई को पंजाब के होशियारपुर में अपनी एक चुनावी रैली में कहा था कि उनकी इच्छा है कि आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखा जाए।

उन्होंने कहा था कि गरीबों का कल्याण उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें गुरु रविदास एक प्रमुख प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 मार्च को आदमपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवनों का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया था।  पंजाब भाजपा प्रमुख जाखड़ ने अपने पत्र में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। जाखड़ ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर आपके तीसरे कार्यकाल ने देश के लोगों, खासकर पंजाब के लोगों को नयी ऊर्जा दी है और वे आपको विकसित भारत के प्रतीक के रूप में देखते हैं। पंजाब के लोगों की ओर से मैं आपको इस ऐतिहासिक दुर्लभ उपलब्धि के लिए बधाई देना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं इस अवसर पर आपका ध्यान दो मुद्दों की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं, जिनका लोगों के मन पर गहरा भावनात्मक-आध्यात्मिक प्रभाव है। ये मुद्दे समाज के प्रति आपकी प्रतिबद्धता से भी मेल खाते हैं। भाजपा नेता जाखड़ ने कहा, “पंजाब की अपनी हालिया यात्रा के दौरान आपने जो कहा था, उसके अनुसार आदमपुर हवाई अड्डे का नाम 15वीं शताब्दी के आध्यात्मिक संत गुरु रविदास के नाम पर रखना भारत को जोड़ने वाली विविधता में आध्यात्मिकता के चरित्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पंजाब के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग भी रही है। जाखड़ ने प्रधानमंत्री से यह भी अनुरोध किया कि दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में गुरु रविदास मंदिर का पुनर्निर्माण किया जाना है, इसलिए मंदिर के आसपास के क्षेत्र को एक शांत उद्यान के रूप में विकसित करने पर विचार करना उचित होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सुप्रीम कोर्ट में ख़ून के थक्के जमने की बात स्वीकार कर चुकी है, सारी मौतें वैक्सीन के कारण : डॉ. सुसन राज

नई दिल्ली। बिना किसी बीमारी या चेतावनी के लगातार अचानक युवाओं की मृत्यु क्यों हो रही है? क्या ये कोरोना के वैक्सीनेशन का दुष्परिणाम है? क्योंकि कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में...
article-image
पंजाब

छात्रा कामनी मिन्हास ने राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में की जीत दर्ज : डीएवी कॉलेजीएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर की कॉमर्स विभाग की छात्रा

गढ़शंकर : 1 अगस्त : डीएवी कॉलेजीएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर की कॉमर्स विभाग की छात्रा कामनी मिनहास पुत्री पवन कुमार ने और आर्म रेस्लिंग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीत दर्ज कर अपना, डीएवी...
article-image
पंजाब

टियुबवैलों से संबंधित रिर्काड व मैटीनैंस का समान व टूल किटें मुहैया करवाने की कार्याकारी इंजीनियर से की मांग

गढ़शंकर: पंजाब जल स्त्रोत प्रबंधन व विकास कारपोरेशन विभाग तहत काम करते अपरेशनल स्टाफ के कर्मचारियों के संगठन पंजाब जल स्त्रोत प्रबंधन युनियन की सर्कल मीटिंग पहले से तय समय मुताविक कार्याकारी इंजीनियर हरिंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!