आदमी पार्टी को झटका : सीनियर नेता जसवीर सिंह जस्सी खंगुड़ा ने अपने पद से दिया इस्तीफा

by

लुधियाना ।  लोकसभा चुनाव के बीचआम आदमी पार्टी को झटका लगा है। आप के के सीनियर नेता जसवीर सिंह जस्सी खंगुड़ा ने अपने पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। यहां बता दें लोकसभा सीट लुधियाना से जैसी बड़े दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने इस बार विधायक अशोक पाराशर पप्पी को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है।

पार्टी हाईकमान के रिस्पांस का किया इंतजार :   जसवीर जस्सी ने पार्टी हाई कमान को पत्र लिखकरर प्रत्याशी के लिए दोबारा विचार करने के लिए कहा था। लेकिन पार्टी हाई कमान की तरफ से उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आप ने 16 अप्रैल को चार लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे थे। इनमें लुधियाना से अशोक पाराशर का नाम शामिल था।

किला रायपुर से रहे हैं विधायक :   जसबीर सिंह जस्सी खंगुड़ा का जन्म 17 नवंबर 1963 को लुधियाना के लताला इलाके में हुआ था। वह 2007 से 2012 तक पंजाब की किला रायपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। साल 2022 में कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। उन्होंने उस दौरान पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को भेजे गए त्यागपत्र में लिखा था कि वह भारी मन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं। पार्टी में उनके लिए एक मूल्यवान और भावनात्मक 20 साल की यात्रा रही। एक विधायक के रूप में उन्होंने विकास और शासन के मुद्दों के बारे में बहुत कुछ सीखा। इस्तीफे के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। अब उन्होंने आप से भी इस्तीफा दे दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद तिवारी ने कहा : नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिया :चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा कब्जाधारियों को माफी देने से इनकार करने की भी की निंदा

तिवारी ने कहा: नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिय चंडीगढ़, 25 मार्च: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के सैला खुर्द की पेपर मेल को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश : सांसद तिवारी

लोगों द्वारा प्रदूषण फैलाने के आरोप पर सांसद तिवारी ने लिखी थी सीएम को चिट्ठी बलाचौर के रैल माजरा की पेपर मेल पर भी प्रदूषण छोड़ने का आरोप गढ़शंकर : श्री आनंदपुर से सांसद...
article-image
पंजाब

एडवोकेट दलजीत को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने से वकीलों का मान बढ़ा : एडवोकेट मरवाहा-ओहरी

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से हाईकमांड के निर्देशों पर पंजाब प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। जिसके तहत एडवोकेट दलजीत सिंह को होशियारपुर का जिलाध्यक्ष...
article-image
पंजाब

जिला नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र की क्षमता में होगी वृद्धि : DC आशिका जैन

होशियारपुर, 2 अप्रैल: पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ अभियान के तहत नशे की चपेट में आ चुके व्यक्तियों का नशा छुड़ाकर स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों के अंतर्गत जिला प्रशासन...
Translate »
error: Content is protected !!