आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी के संथापक प्रधान सतीश सोनी ने अपनी बेटी अनंता का जन्म दिन सरकारी स्कूल में मनाया

by

गढशंकर : आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संथापक प्रधान सतीश कुमार सोनी ने अपनी बेटी अनंता का जन्म दिन सरकारी एलिमेंट्री स्कूल गांव खानपुर में छोटे बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस मौके स्कूल बारांपुर के टीचर दिलबाग सिंह , मास्टर सुदेश कुमार कोट, मैडम सोनू रानी चक्क रौता, प्रोफेसर जगदीश रॉय, गुरबख्श सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सरोआ और सीमा रानी उपाध्यक्ष ब्लॉक सरोआ आदि ने गरिमामय तरीके से भाग लिया। इस स्कूल के सेंटर हेड टीचर जसवीर सिंह जी ने सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि यह शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने में उनके द्वारा किए जा रहे कार्य नीव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने का काम करेगे । गांव के सरपंच अशोक कुमार ने कहा कि बेटी का जन्मदिन छोटे बच्चों के बीच मनाना बहुत अच्छी बात है। एक पहल है, इससे बेटी और बेटे के बीच अलग-अलग सोच में बदलाव में लाभ होगा। . प्रोफेसर जगदीश रॉय ने कहा कि निजी स्कूलों में मातृभाषा पंजाबी को प्राथमिकता न देना हमारी राज्य सरकार की अक्षमता को दर्शाता है। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरी बेटी का जन्मदिन गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मनाया जा रहा है । मैं स्कूल के मुख्य अध्यापक जसवीर व उनके स्टाफ और गांव के सरपंच अशोक कुमार का बहुत आभारी हूं। मास्टर हरजिंदर राजू और मास्टर दिलबाग सिंह ने अपने गीतों के माध्यम से बालिकाओं की सुरक्षा एवं शिक्षा के बारे में बताया तथा छात्र-छात्राओं को नया मार्गदर्शन देने का प्रयास किया। मेंबर जसप्रीत कौर ने सोसाइटी द्वारा किये जा रहे समाज कल्याण के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सोसाइटी के वरिष्ट उप अध्यक्ष लखविंदर कुमार स्टेज का संचालन बहुत पारिपक्कता से किया । इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। और सोसायटी की ओर से खेलों में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया और बच्चों को शिक्षा से संबंधित सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर मास्टर सुदेश कुमार, मास्टर हरजिंदर सिंह राजू, अशोक कुमार सरपंच, किरण बाला मोरांवाली, गुरबख्श सिंह टोरोवाल, सीमा रानी, मेंबर जसप्रीत कौर, अमरजीत कौर, कुलदीप कौर, राजनदीप कौर, महिंदर कौर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर सुमन और गांव के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फोटो : अनंता के जन्म दिन मनाते हुए सतीश सोनी व अन्य और स्कूल स्टाफ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, राजीव विहार, मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स मार्केट और डुप्लेक्स हाउसिंग आदि क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ऑनलाइन संसाधनों पर लेक्चर करवाया 

गढ़शंकर, 21 मार्च  :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के कार्यवाहक प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में कॉलेज लाइब्रेरी कमेटी के कोआर्डीनेटर डाॅ. जानकी अग्रवाल की व्यवस्था में ‘ऑनलाइन लाइब्रेरी रिसोर्सेज व...
article-image
पंजाब

शहरो में लगने वाली एलईडी लाइटों के कार्य में तेजी लाई जाए : एग्रीमैंट अनुसार खराब व बंद लाइटों को बदला जाए-डीसी

एक साल से फंड, ग्रांट न प्रयोग करने में असफल संस्थाएं इसे वापिस लौटाएं, शहर व गांवो में लगे गंदगी के ढेर हटाएं जाएं नवांशहर। डीसी नवजोत पाल सिंह रंधावा ने जिले में चल...
article-image
पंजाब

मत का उपयोग करने के लिए आई महिलाओं को कहा आपकी वोट डल गई, गढ़शंकर के वार्ड 13 का मामला।

गढ़शंकर – गढ़शंकर शहर में हुए नगर परिषद चुनाव में वार्ड नं 13 में मतदान करने आई दो महिलाएं पोलिंग सदस्यों से बहस करती नजर आई। उनका कहना था कि वह तो घर से...
Translate »
error: Content is protected !!