आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब 12 जनवरी को मनाएगी बेटियों की लोहड़ी 

by
गढ़शंकर,  6 जनवरी :  आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब 12 जनवरी दिन रविवार को गांव मोइला वाहिदपुर में बेटियों की लोहड़ी का आयोजन करेगी। यह बात सोसायटी की महिला विंग की पदाधिकारियों किरण बाला उपाध्यक्ष पंजाब, जसप्रीत कौर जिला अध्यक्ष ने प्रेस से बातचीत करते हुए कही। आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब पिछले आठ साल से बेटी बचाओ, धरती बचाओ अभियान चला रही है। जिसके दौरान 2017 से लगातार हर साल धीयां दी लोहड़ी का आयोजन किया जाता है। जिसके दौरान इस बार सोसायटी द्वारा गांव मोइला वाहिदपुर में ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से धीयां दी लोहड़ी का आयोजन किया जाएगा। जिन नवजात कन्याओं की लोहड़ी मनाई जाएगी, उन्हें लोहड़ी से संबंधित सामग्री भेंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सोसायटी का आठवां आयोजन है। यह संस्था बेटियों और बेटों के बीच भेदभाव को खत्म करने के लिए ऐसे समागम आयोजित कर रही है। इसका असर पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है। अब हर माता-पिता अपनी बेटी की लोहड़ी मना रहे हैं और विभिन्न सामाजिक सेवा संगठन प्राथमिकता के आधार पर बेटियों की लोहड़ी का आयोजन कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

महिलाओं द्वारा पी -ने के पानी की समस्या बताने पर भाजपा नेता निमिशा मेहता पानी का टैंकर लेकर पहुंची – आम आदमी पार्टी सरकार के 3 साल पूरे होने के बावजूद डिप्टी स्पीकर रौड़ी जलापूर्ति समस्या का समाधान नहीं कर सके – निमिशा मेहता

गढ़शंकर – गढ़शंकर हलके के बीत क्षेत्र के गांव आदर्श नगर की महिलाओं ने अपने घरों में पानी की समस्या के बारे में भाजपा नेता निमिशा मेहता को बताया तो वह खुद पानी का...
article-image
पंजाब

कमिश्नर जालंधर डिविजन ने ई.आर.ओ-39 मुकेरियां के पोलिंग बूथों की सुपर चैकिंग की

होशियारपुर, 22 नवंबर: भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रोग्राम के अंतर्गत वोटर सूचियों के सरसरी संशोधन के कार्य की चैकिंग करने के लिए डिविजनल कमिश्नर-कम-रोल आब्जर्वर जालंधर डिविजन वी.के मीणा की ओर...
article-image
पंजाब

ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 21 ਕਿਲੋ ਗਾਂਜੇ ਅਤੇ 30 ਪੇਟੀਆਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਕਾਬੂ

ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, 21 ਸਤੰਬਰ :ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਵਿੱਢੀ ਗਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡਾ ਬਲ ਮਿਲਿਆ, ਜਦੋਂ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਠਗੜ ਅਤੇ ਬੰਗਾ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿਚ ਗਾਂਜਾ ਅਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਫੜਨ...
article-image
पंजाब

अशविंदर सिंह पठानिया ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर के प्रमुख समाजसेवी अशविंदर सिंह पठानिया ने पहलगाम में हुए शर्मनाक आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। पठानिया ने कहा कि ऐसी बर्बर घटनाओं का सभ्य समाज...
Translate »
error: Content is protected !!