आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

by
गढ़शंकर :  आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब द्वारा आज सोमवार को श्री सत्यसाईं स्वस्थ सैंटर में संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अगुवाई में रक्तदान शिविर लगाया गया।
ब्लड डोनर कौंसिल (बीडीसी) नवांशहर की टीम ने रक्त एकत्रित करने की अहम भूमिका निभाई। इस सोसायटी द्वारा लगाया गया 6वां रक्तदान कैंप था। जिसको लगाने में श्री सत्यसाईं स्वस्थ सैंटर के संरक्षक डा. योगराज का विशेष योगदान रहा। रक्तदान शिविर का उद्घाटन डा. निशांत भाटिया, डा. नैंसी भाटिया एवं लिली भाटिया द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में लगभग 30 रक्तदानियों की तरफ से रक्तदान किया गया। नगर कौंसिल के वरिष्ठ उपप्रधान सोमनाथ बंगड़ तथा प्रमुख मोटिवेटर भूपेन्द्र राणा ने रक्तदानियों की हौंसला अफजाई की। नवांशहर जिले के चेयरमैन मनमोहन गुलाटी ने रक्तदान के महत्व संबंधी जानकारी दी। सोसायटी के अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने रक्तदान को महादान बताते हुए सभी को इसमें सहयोग करने की प्रेरणा की। उन्होंने कहा कि किए गए रक्तदान से जरुरत पडऩे पर किसी भी रोगी की मदद हो सकती है। इस मौके पर सुरेन्द्र बड़पग्गा, डा. हरिकृष्ण बंगा, दर्शन दर्दी, बलवीर, चरण सिंह, भारतभूषण कपूर तथा प्रवीण वशिष्ट , भूपिंदर राणा, विशेष रुप से मौजूद थे।

फ़ोटो : सतीश सोनी रक्तदान करते हुए साथ मे भूपिंदर राणा व अन्य
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में HC ने 6 अक्टूबर तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट

सीबीआई जांच की मांग पर सुनवाई; कोर्ट ने कहा- जांच निष्पक्ष और पारदर्शी हो चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में पंजाब सरकार से अब तक हुई जांच की प्रगति पर 6...
article-image
पंजाब

Free Dental Checkup for Children

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.5 :    A free dental checkup camp was organized for children at Rayat Bahra International School. On this occasion, the school’s principal, Dr. Hardeep Singh, emphasized that such programs are organized with the...
article-image
पंजाब

एएसआई को दूर तक घसीटता ले गया ड्राइवर, हालत नाजुक : जालंधर में कार को रोकने का किया इशारा तो- तेज रफ्तार कार ने एएसआई को मारी टक्कर

 जालंधर :   शाहकोट के पास एक तेज रफ्तार कार ने एएसआई को टक्कर मार दी। कार एएसआई को घसीटते हुए अपने साथ ले गई। साथ ही कुछ दूरी पर ले जाकर एएसआई सुरजीत को...
article-image
Uncategorized , पंजाब

होशियापुर के तीन वार्डों में से 2 पर आप और एक पर कांग्रेस ने की जीत दर्ज : हरियाणा में आप व टांडा में कांग्रेस के उम्मीदवार जीते

होशियारपुर जिले में शांतिपूर्वक हुआ मतदान, 61.10 प्रतिशत हुई वोटिंग – डिप्टी कमिश्नर शियारपुर, 21 दिसंबर: ज़िले में म्युनिसिपल चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए है। ज़िले में नगर निगम होशियारपुर के तीन...
Translate »
error: Content is protected !!